Gold Price Outlook: सोने की कीमतों में आग लगी हुई है. बुलियन मार्केट में जारी तेजी का ही असर है कि कीमतें आसमान छू रही. वायदा बाजार हो या फिर विदेशी मार्केट, सभी जगह सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता और अन्य ट्रिगर्स से सोने के रेट्स को सपोर्ट मिल रहा है. यही वजह है कि घरेलू वायदा बाजार में पहली बार एक तोले सोने का रेट 89000 रुपए के पार निकल गया है, जोकि 90000 रुपए के बेहद करीब पहुंच गया है. मौजूदा साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में करीबन 20% तक की तेजी देखने को मिल चुकी है.
सोने के रेट ने तोड़े रिकॉर्ड!
घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमत पहली बार 89000 के पार पहुंच गई हैं. 20 मार्च को 10 ग्राम का भाव 89796 रुपए तक पहुंच गया है. फिलहाल अप्रैल वायदा करीब 350 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा. सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तूफानी तेजी है. 670 रुपए की मजबूती के साथ चांदी की मई वायदा की कीमत 100600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जिसका ऑल टाइम हाई 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.
क्यों तेजी दिखा रहा सोना?
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने बताया कि ट्रंप प्रशासन की ओर से लंदन के सोने पर टैरिफ लगने की डर से खबर से जोरदार तेजी है. ऐसे में ट्रेडर्स लंदन से अमेरिका शिफ्ट कर रहे. साथ ही सेंट्रल बैंकों की ओर से 2025 में 800 से 1000 टन सोने की खरीदारी की जा सकती है. वहीं, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स भी 3% गिर गया, जिससे आगे मांग और बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा जियो-पॉलिटिकल टेंशन का रिस्क बढ़ने और इस साल आगे ब्याज दरों में कटौती के अनुमान से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. ऐसे में सोने की कीमतों में आगे आने वाले महीनों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

सोना छुएगा 10000 का स्तर?
अजय केडिया ने कहा कि घरेलू वायदा बाजारों में सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं. इसी तरह कॉमैक्स पर भी सोने का भाव 3050 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया. इसकी वजह सुरक्षित निवेश के तौर पर बढ़ती सोने की मांग है. उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को मार्च पॉलिसी में स्थिर रखा है, जोकि 4.25%-4.5% पर कायम है. हालांकि, 2025 में आगे दरों में और कटौती का अनुमान है. ऐसे में सोने की कीमतों में को सपोर्ट मिलेगा. क्योंकि मिडिल ईस्ट में जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने और अमेरिकी ट्रेड अनिश्चितताओं को चलते सोने की मांग में इजाफा ही दिखेगा. टेक्निकली गोल्ड पर बुलिश नजरिया ही है. इसके लिए आउटलुक गिरावट पर खरीदारी का ही है.
MCX पर सोने ने पिछले रेजिस्टेंस 88,100 रुपए को तोड़कर अब 90,250 रुपए टच कर रहा है. अहम Fibonacci 87,880 और 86,540 को सपोर्ट लेवल दर्शा रहा. साथ ही 90,121 रुपए का अपसाइड टारगेट है. यह आगे 90,840 रुपए का स्तर भी छू सकता है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications