Gold Price Outlook: अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड टेंशन और कमजोर अमेरिकी डॉलर की वजह से घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. घरेलू वायदा बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव पहली बार 93,940 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. हालांकि, फिर हल्की कमजोरी के साथ 93,887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. लेकिन यह भाव पिछले हफ्ते के 88,130 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 5757 रुपए प्रति 10 ग्राम ज्यादा है. यानी सोने की कीमतों में 6.53% की वीकली बढ़त दर्ज की गई.
विदेशी बाजारों में भी चमका सोना
घरेलू बाजारों के तरह इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सोने की कीमतें 3,245 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गईं. इसकी कीमतों में 6.41% की वीकली बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह 3,236.21 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुईं.
डॉलर इंडेक्स में गिरावट से सोने को सपोर्ट
सोने की कीमतों में जोश भरने का काम कमजोर अमेरिकी डॉलर इंडेक्स ने किया, जोकि 2 साल में पहली बार 100 से नीचे गिर गया. यह शुक्रवार को 0.72% की गिरावट के साथ 99.89 पर बंद हुआ. मार्केट एनलिस्ट इस गिरावट के लिए बड़ा ट्रिगर अमेरिका की ओर से पॉलिसीज बदलावों और चीन के साथ बढ़ते ट्रेड टेंशन को मान रहे.

अमेरिका-चीन ट्रेड टेंशन का सोने पर असर
सोने की कीमतों में हाल ही में आई तेजी की बड़ी वजह अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड टेंशन और डॉलर की कमजोरी है. यही वजह है कि पिछले चार कारोबारी सत्रों इसमें तूफानी तेजी दर्ज की गई. बता दें कि अमेरिका ने चीन के कुछ आइटम्स पर 145% और चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर जवाबी टैरिफ 84% से बढ़ाकर 125% कर दिया है. इससे ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितता बढ़ रही है. नतीजतन, निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर जा रहे हैं.
ब्याज दरों पर US FED
हाल में जारी अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ओर से संभावित दरों में कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया है. अमेरिकी फेड ने इस साल दरों में कटौती की गुंजाइश बढ़ाई है. बता दें कि कम ब्याज दरें निवेशकों के लिए सोने जैसे एसेटेस को ज्यादा आकर्षक बनाती हैं.
LKP सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी को उम्मीद है कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन और चीन के बीच टैरिफ वॉर के कारण भारतीय रुपए में मजबूती के बावजूद सोने की कीमतों में और तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि इन फैक्टर्स की वजह से सोने जैसी सेफ एसेट्स में हेज पोजीशन में इजाफा दर्ज किया गया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications