MCX Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील, भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर जैसे जियो-पॉलिटिकल अपडेट की वजह से सोने की कीमतों में हलचल है. वायदा बाजार में सोने में काफी तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. 10 ग्राम का रेट करीब 2250 रुपए तक फिसल गया है. सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रहा है.
आज सोने और चांदी का रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. MCX पर सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट कारोबारी सेशन में 2250 रुपए गिर गया है, जोकि 94300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि ऑल टाइम हाई रेट 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम है. सोने के अलावा चांदी की कीमत भी 630 रुपए गिरकर 96100 रुपए प्रति किलोग्राम तक फिसल गया है. इसका ऑल टाइम हाई 103704 रुपए प्रति किलोग्राम है.
ब्रोकिंग फर्म निर्मल बंग ने कहा कि गोल्ड की कीमतों में करेक्शन का अनुमान है. इसलिए MCX पर सोने को 95500 रुपए के भाव पर बेच कर चलें. इस ट्रेड के लिए 95900 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं. नीचे में 10 ग्राम सोने के रेट के लिए 95000 से 94500 रुपए प्रति 10 ग्राम का टारगेट है. वहीं, चांदी पर भी ट्रेडर्स 96500 रुपए के भाव पर बिकवाली करके चलें. चांदी पर नीचे में 95500 से 94700 रुपए प्रति किलोग्राम का टारगेट दिया है.

बुलियन मार्केट के लिए ट्रिगर्स
बुलियन मार्केट में एक्शन है, जिसके लिए कई फैक्टर्स अहम हैं. अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की वजह से डॉलर में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. इससे सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा. रूस-यूक्रेन में शांति वार्ता और भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का भी असर बुलियन मार्केट में देखने को मिल रहा.
विदेशी बाजार में सोने का रेट
घरेलू बाजार के अलावा विदेशी बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का रेट करीब 2% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. सोने का भाव 3300 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गया है. जबकि चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर चांदी का रेट एक चौथाई की गिरावट के साथ 33 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है.
(डिस्क्लेमर: बुलियन मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है. यह आर्टिकल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है. किसी भी तरह के निवेश का फैसला अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श पर ही करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications