Gold Price Today, 10 June: बुलियन मार्केट में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उतार-चढ़ाव है. वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का रेट गिर गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव करीब 750 रुपए तक सस्ता हो गया है. चांदी की कीमत भी 450 रुपए से ज्यादा फिसल गई है. कीमतों पर दबाव यूएस और चीन के बीच लंदन में होने जा रहे ट्रेड वार्ता का असर है.
आज सोने और चांदी की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का रेट गिर गया है. MCX पर सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट करीब 750 रुपए गिर गया है, जोकि 96400 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है. कारोबारी सेशन में सोने का रेट 96600 रुपए तक पहुंचा. हालांकि, रिकॉर्ड हाई लेवल 100000 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
सोने के अलावा चांदी की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई थी. MCX पर चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 450 रुपए गिर गई है, जोकि 106643 रुपए प्रति किलोग्राम पर फिसल गई है. हालांकि, इसका ऑल टाइम हाई लेवल 107171 रुपए प्रति किलोग्राम है.

विदेशी बाजारों में सोने का रेट
विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में भारी करेक्शन देखने को मिल रहा. टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच बातचीत होने जा रही. इसका असर कीमतों पर भी दिख रहा. कॉमैक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स करीब एक फीसदी तक फिसलकर 3330 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गया है. चांदी की कीमत भी 36.60 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गई है.
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि मंगलवार को कारोबारी सेशन में सोने की कीमत 3310 डॉलर प्रति ऑन्स तक फिसल गई. क्योंकि यूएस और चीन के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत होनी है, जिससे सेफ हेवन डिमांड घट जाएगी. फिलहाल बाजार को अब अमेरिकी महंगाई आंकड़ों का इंतजार है, क्योंकि इसी के आधार पर ही सेंट्रल बैंक फेडरल बैंक ब्याज दरों पर फैसला लेगा. हालांकि, न्यू यॉर्क फेड सर्वे के मुताबिक कंज्युमर इनफ्लेशन कमजोर होने की उम्मीद है. साथ ही मई के लिए पर्सनल फाइनेंशियल आउटलुक में कॉन्फिडेंस बढ़ने का अनुमान है.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications