Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ है जिससे जियो पॉलिटिकल टेंशन कम हुई है और चीन-यूएस के बीच हुए ट्रेड डील की वजह से डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई है। इन कारणों से आज सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट कितना हो गया है, ये आप यहां चेक कर सकते हैं।

22 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना सस्ता (Sone Ka Bhav)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम देशभर में 1650 रुपये गिर गया है। ऐसे में कीमत 88,950 रुपये पर आ गई है। 22K प्रति 100 ग्राम का रेट आज 16,500 रुपये फिसलकर 8,89,500 रुपये पर आ गया है। शनिवार को सराफा बाजार में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला था। 22K प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत शनिवार को 9,06,000 रुपये पर थी।
सराफा बाजार में 24K प्रति 100 ग्राम सोने का दाम (Gold Price Today)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम सराफा बाजार में 1800 रुपये गिरकर 97,030 रुपये पर आ गया है और 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 18000 रुपये फिसलकर 9,70,300 रुपये पर है। शनिवार को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 98,830 रुपये पर था और 24K 100 ग्राम गोल्ड का रेट 9,88,300 रुपये पर था।
18 कैरेट सोने की कीमत
सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1,350 रुपये गिरकर 72,780 रुपये पर आ गई है और 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 13,500 रुपये फिसलकर 7,27,800 रुपये पर है। देशभर में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 135 रुपये गिरकर 7,278 रुपये पर आ गई है।
चांदी हुई इतनी सस्ती (Silver Rate Sarafa Bazar)
सराफा बाजार में आज 100 ग्राम चांदी का रेट 110 रुपये गिरकर 9,790 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का रेट 1100 रुपये फिसलकर 97,900 रुपये पर है। देशभर में आज 10 ग्राम चांदी का दाम 979 रुपये पर है।
सोने के भाव में इस वजह से आई गिरावट
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, सोने के दामों में गिरावट देखी गई है क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड बातचीत पॉजिटिव नोट पर खत्म हुई है। इससे निवेशकों की चिंता थोड़ी कम हुई और सोने की मांग घट गई है।
इस वीकेंड स्विट्जरलैंड में अमेरिकी और चीनी अधिकारियों की मुलाकात हुई थी जहां दोनों देशों के बीच टैरिफ पर बातचीत हुई। अब तक दोनों देश एक-दूसरे पर 100% से ज्यादा टैक्स लगा चुके हैं। लेकिन इस बार की बातचीत पॉजिटिव रही है।
रविवार को अमेरिका और चीन के बीच हुई अहम ट्रेड टॉक पॉजिटिव रुख में खत्म हुई है। चीनी अधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेड टॉक में सहमति बनी है और दोनों देश एक नया इकोनॉमिक डॉयलॉग शुरू करने पर राजी हुए हैं।
पिछले हफ्ते फेडरल रिजर्व के गवर्नर पॉवेल के मिले-जुले बयानों के बावजूद सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट आई, जिससे अंतरराष्ट्रीय (Comex) और घरेलू बाजार की कीमतों में फर्क बढ़ गया और अब बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई आंकड़े (CPI), रिटेल सेल्स, मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स और फेड चेयरमैन पॉवेल की अगले कमेंट पर है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम लुढ़का
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमत गिर गई है। कॉमैक्स पर सोने का रेट करीब 1.85% की गिरावट के साथ 3282.40 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी का भाव में उछाल गया है। कॉमैक्स पर 0.55% की उछाल के साथ 33.095 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications