Gold Price Today on MCX: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही. वायदा बाजार में सोने का रेट 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार निकल गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का रेट पहली बार 1 लाख के भाव पर पहुंच गया है. सोने के साथ चांदी की कीमतों में जोश देखने को मिल रहा. 1 किलोग्राम चांदी का रेट करीब 700 रुपए चढ़ा है. ईरान और इजराइल के बीच तनाव के चलते बुलियन मार्केट में जोश है.
आज सोने और चांदी का रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जोश देखने को मिल रहा. MCX पर सोने का भाव 1850 रुपए से ज्यादा की मजबूती के साथ 100250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जोकि कारोबारी सेशन में 100403 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. बता दें कि 2025 में अब तक सोने का भाव 30 फीसदी तक उछला है. वहीं, चांदी की कीमतों में इस साल 21 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
MCX पर सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी जोश देखने को मिल रहा. चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट करीब 750 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रही है. यह 106623 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसने कारोबारी सेशन में 106748 रुपए प्रति किलोग्राम का लेवल टच किया.

विदेशी बाजारों में भी चमका सोना
घरेलू बाजारों की तरह कॉमैक्स पर भी सोने की कीमतों में चमक देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का रेट 3450 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. इस लिहाज से सोने का भाव एक महीने के हाई पर कारोबार रहा है. इसकी वजह जियो-पॉलिटिकल टेंशन है. साथ ही फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से भी जोश देखने को मिल रहा है.
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि गोल्ड की कीमतें तेजी दर्ज की जा रही. ग्लोबल में अस्थिरता और सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग के चलते भाव में जोश है. इसकी वजह इजराइयल का ईरान पर हमला है. साथ ही यूएस ट्रेड पॉलिसी का भी असर सोने पर दिख रहा. इसके अलावा कमजोर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से आगे ब्याज दरें घटने की संभावना है.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications