Gold Price Today: गोल्ड के दाम में आज 17 जून को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 11 जून से 14 जून तक सोने के भाव में तेजी देखने को मिली थी। इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेहरान को खाली करने की अपील के चलते निवेशकों ने सेफ हेवन एसेट यानी गोल्ड की तरफ रुख किया है। वहीं, पिछले दो दिनों से सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है क्योंकि निवेशकों के द्वारा मुनाफावसूली की जा रही है। सराफा बाजार में सोने की कीमत आज कितनी हो गई है, ये आप देख सकते हैं।

24 कैरेट गोल्ड की कीमत
24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 11,400 रुपये गिरकर 10,05,200 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 16 जून को 10,16,600 रुपये पर थी। वहीं, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 1140 रुपये फिसल गई है। ऐसे में कीमत 1,00,520 रुपये पर आ गई है। वहीं, इससे पहले 1,01,660 रुपये पर आ गई थी।
सराफा बजार में 22K गोल्ड रेट हुआ इतना
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम 10,500 रुपये फिसलकर 9,21,500 रुपये पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को 9, 32,000 रुपये पर थी। इसके अलावा 10 ग्राम सोने का दाम 1,050 रुपये गिरकर 92,150 रुपये पर आ गई है। एक दिन पहले 93,200 रुपये पर थी।
सोने की कीमतों में गिरावट की वजह
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में सोमवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिली। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के अन्य देशों तक फैलने का खतरा अब कम होता नजर आ रहा है। सोमवार को सोना करीब $3,390 प्रति औंस पर पहुंचा, जो अप्रैल में बने रिकॉर्ड से करीब $110 कम है। यह लगातार चौथा दिन था जब इज़राइल और ईरान के बीच गोलाबारी हुई। हालात तब थोड़े शांत हुए जब तेहरान ने यह संकेत दिया कि वह तनाव कम करना चाहता है और अमेरिका के साथ परमाणु बातचीत फिर से शुरू करने को तैयार है। Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार, इसी वजह से क्षेत्रीय युद्ध की आशंका कम हुई।
हालांकि, पिछले हफ्ते अचानक बढ़े जियोपॉलिटिकल तनावों के चलते सोना 3.7% चढ़ गया था। यह तेजी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से ग्लोबल इकोनॉमी को हो रहे खतरे के कारण पहले से ही चल रही तेजी में और जान भर गई।
2025 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 30% की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका एक अहम कारण यह भी है कि दुनिया के केंद्रीय बैंक डॉलर से दूरी बनाते हुए सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। Bank of America के एक सर्वे के अनुसार, निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और कमजोर होगा। फिलहाल 'डॉलर को शॉर्ट करना' सबसे भरोसेमंद ट्रेड माना जा रहा है। डॉलर की कमजोरी सोने के लिए फायदेमंद होती है, क्योंकि इससे अन्य देशों के खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है।
18 कैरेट का लेटेस्ट दाम
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 860 रुपये फिसलकर 75,400 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 76,260 रुपये पर थी। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 8600 रुपये फिसलकर 7,54,000 रुपये पर आ गई है। वहीं, एक दिन पहले गोल्ड का दाम 7,62,600 रुपये पर था।
लखनऊ से दिल्ली तक सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम
लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9215 रुपये पर है।
दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9215 रुपये पर है।
पटना में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड का दाम 9205 रुपये पर है।
कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9200 रुपये पर है।
मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड का दाम 9215 रुपये पर है।
आज सराफा बाजार में चांदी का भाव
चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। 10 ग्राम चांदी 1100 रुपये पर है। एक दिन पहले 1099 रुपये पर थी। 100 ग्राम चांदी का रेट सराफा बाजार में 10 रुपये चढ़कर 11000 रुपये पर आ गया है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 100 रुपये चढ़कर 1,10,000 रुपये पर आ गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications