Gold Price Today: सोना खरीदारों के लिए सोमवार को खुशखबरी मिली है. क्योंकि सोने की कीमतों में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन दबाव दर्ज किया जा रहा. घरेलू वायदा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें गिर गई हैं. हालांकि, विदेशी बाजारों में कीमतें पॉजिटिव हैं. सुरक्षित निवेश की तगड़ी डिमांड और अन्य ट्रिगर के चलते पिछले हफ्ते पहली बार कॉमैक्स पर सोने का भाव 3000 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया था.
आज सोने और चांदी के रेट्स
भारतीय बुलियन मार्केट में आज 17 मार्च को कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है. MCX पर सोने का अप्रैल वायदा करीब 220 रुपए गिरकर 87780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा, जोकि पिछले हफ्ते 88310 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई टच किया.
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिल रही. MCX पर चांदी का मई वायदा करीब 260 रुपए की कमजोरी के साथ 100470 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही, जोकि पिछले हफ्ते बी 104072 रुपए प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड लेवल टच किया.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों में कॉमैक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी में मजबूती दर्ज की गई. फिलहाल गिरावट के चलते सोना 2990 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. सिल्वर भी हल्की गिरावट के साथ 34.30 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है. हालांकि, बुलियन मार्केट का ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है.

क्यों सोने की कीमतों में है हलचल?
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि सुरक्षित निवेश की मांग की वजह से सोने में जोश दिखने को मिला. नए जियो-पॉलिटिकल टेंशन से भी बुलियन मार्केट को सपोर्ट मिल रहा. क्योंकि अमेरिका ने यमन के हाउती विद्रोहियों पर हमला करने का ऐलान किया है, जो लाल सागर में जहाजों पर अटैक करते हैं. इसके अलावा ट्रेड वॉर की टेंशन से भी कीमतों में जोश दिख रहा.
अजय केडिया ने कहा कि अमेरिका और उसके मुख्य पार्टनर्स के बीच टैरिफ एक्सचेंज बढ़ने की वजह से सोने को सहारा मिल रहा. क्योंकि वजह सेफ-हेवन के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है. ETF से भारी मांग और सेंट्रल बैंक की ओर से खरीदारी भी सोने की कीमतों में जोश भर रहा. चीन का सेंट्रल बैंक लगातार चौथे महीने सोने की खरीदी बढ़ाई है. फिलहाल निवेशकों की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक की ओर से ब्याज दरों पर एक्शन पर है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications