Gold Price Today: आज लगातार चौथे दिन सोने का दाम बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से सराफा बाजार में 22 कैरेट का दाम देशभर में 80,000 के ऊपर ही देखा जा रहा है। सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का रेट 8,085 रुपये पर आ गया है। वहीं, चांदी का दाम नहीं बदला है। अगर आज आप सोने या चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि आज दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और बाकि अन्य जगहों पर सोने का लेटेस्ट दाम क्या है।

आज ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव (Aaj Sone Ka Rate)
आज COMEX पर सोने का दाम 0.89% के उछाल के साथ 2962 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ योजनाओं के कारण महंगाई बढ़ने और ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंका के कारण आज सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शपथ ग्रहण के बाद से ही चीनी इंपोर्ट पर 10% टैरिफ और स्टील और एल्युमीनियम पर 25% टैरिफ लगाया था। उन्होंने बुधवार को कहा कि वे लकड़ी, कार, सेमीकंडक्टर और फार्मास्यूटिकल्स से संबंधित टैरिफ की घोषणा भी अगले महीने या उससे पहले भी कर सकते हैं।
आज 18 कैरेट सोने का दाम (Today Gold Price)
आज 20 फरवरी को 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 330 रुपये उछल गई है और 66,150 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव आज 3300 रुपये चढ़कर 6,61,00 रुपये पर आ गई है।
आज 22 कैरेट सोने का दाम हुआ इतना महंगा (Latest Gold Rates)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 400 रुपये उछलकर 80,850 रुपये पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव आज 4000 रुपये चढ़कर 8,08,500 रुपये पर है। लखनऊ, जयपुर और दिल्ली में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 8,085 रुपये पर है। वहीं, मुंबई और पुणे में 8,035 रुपये पर 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम है।
24 कैरेट सोने का ये है लेटेस्ट रेट (Gold Silver Price In India)
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 390 रुपये चढ़कर 88,190 रुपये पर आ गया है और 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत आज 3900 रुपये उछलकर 8,81,900 रुपये पर है।
लगातार छठवें दिन चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं (Silver Rate Today In India)
आज 20 फरवरी को लगातार छठवें दिन चांदी की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। आज 10 ग्राम चांदी का दाम 1005 रुपये पर है और 100 ग्राम चांदी का रेट 10,050 रुपये है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज 1,00,500 रुपये पर है।
More From GoodReturns

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के दाम फिर उछले! जानिए तनिष्क, मालाबार, जॉयअलुकास और कल्याण...कहां कितना रेट?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा



Click it and Unblock the Notifications