Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही. तूफानी तेजी के चलते ऊपरी स्तरों से रेट नीचे आ गया है. 10 ग्राम का रेट 1 लाख रुपए के रिकॉर्ड हाई से नीचे फिसल गया है. वायदा बाजार में कीमत करीब 3700 रुपए फिसल गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर फिलहाल 96600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जिसमें सुबह साढ़े 9 बजे करीब 1400 रुपए तक की गिरावट देखने को मिल रही. सोने की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा ट्रिगर प्रॉफिटबुकिंग है. निवेशक ऊपरी स्तरों से बिकवाली करके मुनाफा काट रहे हैं.
आज सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का जून वायदा 1500 रुपए गिर गया है, जोकि 95840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि कल सोने का रेट 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. यह सोने का ऑल टाइम हाई रेट भी है. सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी 350 रुपए गिरावट देखने को मिल रही. मई वायदा 95533 रुपए प्रति किलोग्राम तक फिसल गया है. चांदी का ऑल टाइम हाई 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.
क्यों गिरा सोने का रेट?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) के कमोडिटी रिसर्च में सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि कॉमैक्स पर 3500 डॉलर प्रति ऑन्स और घरेलू बाजार में 1 लाख रुपए का लेवल छूने के बाद प्रॉफिटबुकिंग देखने को मिल रही. दरअसल, अमेरिकी प्रेसिंडेट डोनाल्ड ट्रंप का फेड चेयरमैन की धमकी से पीछे हटना और अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का ट्रेड टेंशन में राहत के संकेत से सोने की मांग कमजोर हुआ है.वहीं, रूस के प्रसेडेंट पुतिन ने यूक्रेन पर हमले को रोकने का प्रस्ताव दिया, जोकि अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ शांति समझौते का एक हिस्सा है.

उन्होंने कहा कि इस तरह की जोरदार रैली में प्रॉफिटबुकिंग की भी संभावना है. इससे कीमतों में करेक्शन देखने को मिल सकता है. हालांकि, IMF ने अमेरिका और ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर चेतावनी जारी किया है, जिसमें ग्रोथ के धीमेपन का जोखिम बढ़ने की आशंका है. इसके तहत IMF ने 2025 के लिए ग्लोबल ग्रोथ को 3% से घटाकर 2.8% पर कर दिया है. साथ ही महंगाई भी बढ़ने की आशंका जताया है, जोकि 1.9% से बढ़ाकर 3% कर दिया है. इस हफ्ते IMF की मीटिंग, अहम इकोनॉमीज की मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस PMI पर फोकस रहे. साथ ही अमेरिकी ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर्स आंकड़ों पर भी नजर रहेगी.
ग्लोबल मार्केट में सोने का रेट
घरेलू बाजार के साथ ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर सोने का भाव सवा दो फीसदी की गिरावट के साथ 3350 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे आ गया है. चांदी की कीमत भी पौना फीसदी गिरकर 33 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गई है.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications