Gold Price Today, 24 February: शादियों के सीजन में बुलियन मार्केट (Bullion Market) में स्थिरता देखने को मिल रही. कारोबारी हफ्ते के पहले दिन कीमतों में ठहराव देखने को मिल रहा है. वायदा बाजार में आज 24 फरवरी को सोने का भाव सपाट कारोबार कर रहे. ग्लोबल मार्केट में भी कीमतों में ऊपरी स्तरों से प्रॉफिटबुकिंग (Profitbooking) दर्ज की जा रही है. हालांकि, कॉमैक्स पर लगातार 8वें हफ्ते कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है.
आज सोने का भाव (Aaj Sone ka Bhav)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही. एमसीएक्स पर सोने (Gold Price) का अप्रैल वायदा स्थिर 86000 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा, जोकि पिछले हफ्ते 86592 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया. वहीं चांदी की कीमतों में सोमवार को सुबह तेजी है, जिसका मार्च वायदा करीब 100 रुपए की मजबूती (Silver Price Today) के साथ 96300 रुपए के भाव पर पहुंच गई है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.
सोने और चांदी पर एक्सपर्ट
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि सोने की कीमतों में प्रॉफिटबुकिंग के चलते दबाव देखने को मिल रहा. इससे पहले टैरिफ टेंशन से कीमतों में जोरदार रैली देखने को मिली. यही हाल चांदी का भी है, जोकि मुनाफावसूली के चलते ऊपरी स्तरों से फिसल गए हैं.

MCX गोल्ड के लिए रेजिस्टेंस लेवल 86220-86430-86805 रुपए प्रति 10 ग्राम का है, जबकि सपोर्ट लेवल 85635-85260-85050 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी के लिए 96885-97570-98060 रुपए प्रति किलोग्राम का रेजिस्टेंस लेवल है. जबकि 95710-95220-94535 रुपए प्रति किलोग्राम सपोर्ट लेलव हैं.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में स्थिरता दर्ज की जा रही है. सोने का भाव पाट 2955 डॉलर प्रति ऑन्स पर है. चांदी मामूली बढ़त के साथ 33 डॉलर प्रति ऑन्स का लेवल टच किया है. निवेशकों की नजर अमेरिकी आंकड़ों पर है. कीमतों में हाल की रिकॉर्ड हाई से प्रॉफिटबुकिंग देखने को मिल रही. आगे नजर इस हफ्ते आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications