Gold Price Today, 27 February: बुलियन मार्केट (Bullion Market) में लगातार जारी जोश आज 27 फरवरी को ठंडा पड़ गया है. सोने (Gold) और चांदी (Silver) दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. वायदा बाजारों में दोनों के भाव सस्ते हो गए हैं. वहीं, विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है. दरअसल, निवेशकों की नजर इकोनॉमिक आंकड़ों पर है.
घरेलू बाजारों में सोना-चांदी (MCX Gold Price)
घरेलू वायदा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव गुरुवार को टूट गया है. अप्रैल वायदा करीब 100 रुपए की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा, जिसका 10 ग्राम का रेट 85775 रुपए पर फिसल गया है. जबकि ऑल टाइम हाई (Gold Price Today) 86592 रुपए प्रति 10 ग्राम है. इस लिहाज से सोने का भाव रिकॉर्ड लेवल से करीब 870 रुपए नीचे फिसल गया है.
चांदी की कीमतों में भी तेज करेक्शन दर्ज की जा रही. MCX पर मार्च वायदा 310 रुपए की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही, जोकि (Silver Price Today) 94332 रुपए प्रति किलोग्राम पर फिसल गई है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.

कमोडिटी मार्केट के लिए अहम ट्रिगर्स (Bullion Market Triggers)
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) के कमोडिटी रिसर्च में सीनियर एनलिस्ट मानव मोदी (Commodity Experts) ने कहा कि सोने का भाव हाल के रिकॉर्ड हाई के बाद स्थिर हो गया है. इसकी वजह इकोनॉमिक ग्रोथ का धीमापन और अमेरिकी ट्रेड टैरिफ से बनी अनिश्चिचतताएं हैं. जबकि सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग अभी भी मजबूत है. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस हफ्ते ऑर्डर दिया है कि कॉपर इंपोर्ट पर संभावित नए टैरिफ की जांच किया जाए. इसका मकसद कंज्युमर गुड्स, मिलिट्री हार्डवेयर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) में इस्तेमाल होने वाले क्रिटिकल मेटल के अमेरिकी प्रोडक्शन को बूस्ट करना है.
कमोडिटी एक्सपर्ट ने कहा कि निवेशक फिलहाल ब्याज दरों पर फेड (US FED) के रुख पर नजर बनाए हुए हैं, जिसमें फेडरल रिजर्व साल के अंत तक 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर सकता है. यानी 2025 के आखिर तक 25-25bps की 2 कटौती की उम्मीद है. इसके अलावा रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अमेरिका और यूनाइटेड नेशन की बातचीत जारी है, जिसपर बाजार की नजर बनी हुई है. डॉलर इंडेक्स भी 106 पर स्थिर बना हुआ है, जिसे कमजोर आर्थिक आंकड़ों का सपोर्ट मिल रहा. इससे मेटल कीमतों (Metal Prices) को सपोर्ट मिल रहा.
मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी कंज्युमर कॉन्फिडेंस अनुमान से कमजोर रहा. यह 100 के लेवल से नीचे फिसल गया, जोकि ऑवरऑल सेंटीमेंट को दर्शा रहा. हालांकि अब आगे नजर अमेरिकी जीडीपी, पेंडिंग होल सेल्स और फिर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी.
कॉमैक्स पर सोना-चांदी (COMEX Gold-Silver Price)
विदेशी बाजारों में सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर सोने और चांदी के भाव सपाट हैं. सोना करीब एक चौथाई फीसदी की गिरावट के साथ 2919 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. वहीं, चांदी 32 डॉलर पर आ गई है, जोकि करीबन 1% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications