Gold Price Today, 28 February: बुलियन मार्केट (Bullion Market) में आज शुक्रवार को तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में जोरदार हलचल है. हालांकि, सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि सोने की कीमतों में 28 फरवरी को तेज गिरावट देखने को मिल रही. वायदा बाजारों में सोने का भाव करीब 320 रुपए तक गिर गया है. घरेलू बाजारों के अलावा विदेशी मार्केट में भी सोने में करेक्शन दर्ज किया जा रहा है. दरअसल, निवेशकों की नजर डॉलर की मजबूती और आने वाले महंगाई (Inflation) के आंकड़ों पर है.
आज सोने का भाव (Gold Price Today)
भारतीय वायदा बाजारों में सोने की कीमतों (Gold Price) में कमजोरी देखने को मिल रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के भाव में करेक्शन दर्ज की जा रही. अप्रैल वायदा बाजार में 320 रुपए की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा. 10 ग्राम का रेट 84880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि सोने का ऑल टाइम हाई लेवल 86592 रुपए प्रति 10 ग्राम है. केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि सोने की कीमतों पर मजबूत डॉलर (US Dollar) का असर देखने को मिल रहा है. जबकि निवेशकों की नजर आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर है.

सोने की तरह चांदी की कीमतों (Silver Price) में भी करेक्शन दर्ज किया जा रहा. वायदा बाजार में आज शुरुआती कारोबार में चांदी भी सस्ती हो गई है. MCX पर मार्च वायदा करीब 410 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही, जोकि 93230 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जिसका रिकॉर्ड हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है. अजय केडिया ने कहा कि चांदी की कीमतों पर भी मजबूत अमेरिकी डॉलर का असर देखने को मिल रहा है, जोकि हफ्ते के सबसे उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों (COMEX Gold) में सोने का भाव 2 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया है. इसकी वजह मजबूत अमेरिकी डॉलर (USD) है. साथ ही आने वाले महंगाई के आंकड़ें हैं, जिससे अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के रुख ब्याज दरों को लेकर तय होगा. शुरुआती कारोबार में स्पॉट गोल्ड का भाव कॉमैक्स पर 2885 डॉलर प्रति ऑन्स तक फिसला, जोकि 12 फरवरी के बाद पहली बार आया. जबकि कॉमैक्स पर 2956.15 डॉलर प्रति ऑन्स रिकॉर्ड हाई है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications