Gold Price Today, 7 March: सोने और चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. बुलियन मार्केट पर बढ़े हुए बॉन्ड यील्ड और अन्य ग्लोबल ट्रिगर्स का असर है. घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन कीमतों में गिरावट है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने (Gold) और चांदी (Silver) में कमजोरी है. घरेलू बाजारों के साथ विदेशी बाजारों में भी कीमतें गिर गई हैं. कॉमैक्स भी सोना और चांदी लाल निशान में कारोबार कर रहे.
आज सोने-चांदी की कीमतें (Gold Silver Price Today)
घरेलू वायदा बाजार में कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने (Gold) और चांदी (Silver) दोनों गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे. MCX पर सोने का अप्रैल वायदा भाव 260 रुपए तक फिसल गया, जोकि 85780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. हालांकि, वायदा बाजार में सोने ने फरवरी के आखिरी हफ्ते में 86592 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई भी टच किया.
सोने की तरह चांदी की कीमतों (Silver Price) में नरमी दर्ज की जा रही. MCX पर चांदी का मई वायदा करीब 125 रुपए तक फिसल गई है. यह 98016 रुपए प्रति किलोग्राम पर फिसल गई है. जबकि ऑल टाइम हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.

कॉमैक्स पर सोना-चांदी
घरेलू बाजारों की तरह कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 0.50% गिरकर 2912 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गया. चांदी की कीमत भी टूटकर 33.17 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गई है.
सोने की कीमतों पर बढ़े हुए बॉन्ड यील्ड का असर देखने को मिल रहा, जोकि एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. साथ ही प्रॉफिटबुकिंग का भी दबाव है. बता दें कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन (Geo-Political Tension) की वजह से सुरक्षित निवेश (Safe Heaven Investment) के तौर पर सोने की कीमतों में तूफानी तेजी को मिली. यही वजह है कि 2025 में अब तक सोने का भाव 10% तक उछल गया है. इसने 24 फरवरी को कॉमैक्स पर 2956.15 डॉलर प्रति ऑन्स का ऑल टाइम हाई टच किया.
बुलियन मार्केट की नजर अब आज देर शाम आने वाले पेरोल आंकड़ों पर रहने वाली है, रॉयटर्स के मुताबिक फरवरी में यह बढ़कर 1.60 लाख जॉब्स तक पहुंच सकता है. साथ ही फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी के मूव पर नजर रहेगी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications