Gold Price Today, 9 April: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर एक्शन देखने को मिल रहा है. सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने का असर कीमतों पर भी दिख रहा. यही वजह है कि सोने की कीमतों में बुधवार को भी तेजी है. दरअसल, टैरिफ वॉर के चलते सोने की मांग में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा. घरेलू वायदा बाजार में 9 अप्रैल को कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा. विदेशी बाजारों में भी से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.
MCX पर सोने और चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. MCX पर सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट करीब 720 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 88400 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गया है. वायदा बाजार में सोने का रिकॉर्ड लेवल 91423 रुपए प्रति 10 ग्राम है. सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी है.
HDFC सिक्योरिटीज के करेंसी और कमोडिटी प्रोडक्ट हेड अनुज गुप्ता ने सोने और चांदी पर शॉर्ट टर्म स्ट्रैटेजी दी है. इसके तहत उन्होंने सोने के जून वायदा के लिए 92625 रुपए प्रति 10 ग्राम का टारगेट दिया है, जिसे 90180 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदने की राय है. वहीं, चांदी की मई सीरीज को 99020 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदने की सलाह है, जिस पर 103780 रुपए का टारगेट दिया है.

MCX पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट करीब 230 रुपए उछल गया है, जोकि 89000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. यह शुरुआती कारोबार में 89076 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची. हालांकि, MCX पर चांदी की ऑल टाइम हाई कीमत 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
ग्लोबल मार्केट में कल की कमजोरी के बाद सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 3022 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. इससे पहले सोने का भाव तेजी से गिर गया था. क्योंकि निवेशक सेफ हेवेन के तौर पर डॉलर की ओर जा रहे थे. चांदी की कीमत भी उछलकर करीब 30 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गई है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications