Sone Chandi ka Dam: सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी आ गई है। सोने के रेट में आज गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी के भाव में आज उछाल आया है। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो चलिए आपको बता दें कि आज के लेटेस्ट रेट क्या है।

भारत में आज सोने का रेट (Gold Rate In India Today)
पिछले कई दिनों से बढ़ रही कीमतों के बाद आज भारत में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली।
भारत में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 200 रुपये घटकर 67,450 रुपये हुई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की 100 ग्राम की कीमत आज 2000 रुपये घटकर 6,74,500 रुपये रह गई।
भारत में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 220 रुपये घटकर 73,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत आज 2200 रुपये घटकर 7,35,800 रुपये रह गई। 18 कैरेट सोने की कीमत आज 160 रुपये घटकर 55,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई और 18 कैरेट सोने की 100 ग्राम कीमत आज 1600 रुपये सस्ती होकर 5,51,900 रुपये हो गई।
भारत में आज चांदी की कीमत (Silver Rate Today In India)
इस बीच, भारत में चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखी जा रही है और पिछले 10 दिनों में ही इसमें 5000 रुपये का उछाल आया है।
भारत में चांदी की कीमतें आज फिर से 200 रुपये बढ़कर 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। भारत में सोमवार को 100 ग्राम चांदी की कीमत 20 रुपये बढ़कर 9,500 रुपये हो गई।
भारत में पिछले 10 दिनों में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव
भारत में आज सोने की कीमत में कई दिनों के बाद 200 रुपये की गिरावट आई है। इससे पहले 7 जुलाई को कीमत स्थिर रही, 6 जुलाई को 650 रुपये की तेज वृद्धि देखी गई, 6 जुलाई को स्थिर रही, 4 जुलाई को 650 रुपये की तेजी आई थी। वहीं, 3 जुलाई को रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ, 2 जुलाई को 100 रुपये उछली, 1 जुलाई को स्थिर रही, 30 जून को भी कोई बदलाव नहीं देखा गया, 29 जून को 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई और 28 जून को 400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले 10 दिनों में भारत में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव
भारत में चांदी की कीमत में आज 200 रुपये का उछाल आया है। वहीं, 7 जुलाई को स्थिर रही, 6 जुलाई को 1600 रुपये की तेज उछाल देखा गया था, 5 जुलाई को 200 रुपये की तेजी आई, 4 जुलाई को 1500 रुपये की उछाल आई, 3 जुलाई को 500 रुपये की तेजी आई, 2 जुलाई को 800 रुपये की तेजी आई, 1 जुलाई को 200 रुपये की उछाल आई, 30 जून को स्थिर रही और 28 जून को अपरिवर्तित रही।
08 जुलाई, 2024 को भारत के 5 प्रमुख महानगरों में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमतें
चेन्नई में सोने की कीमत-
चेन्नई में आज 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 6,800 रुपये है।
मुंबई में गोल्ड की कीमत-
08 जुलाई को मुंबई में 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 6,745 रुपये है।
दिल्ली में गोल्ड की कीमत-
08 जुलाई को दिल्ली में 1 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 6,760 रुपये है।
कोलकाता में सोने की कीमत-
08 जुलाई, 2024 को कोलकाता में 1 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 6,745 रुपये है।
केरल में सोने की कीमत-
08 जुलाई को केरल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 6,745 रुपये है।
बेंगलुरु में गोल्ड की कीमत-
08 जुलाई को बैंगलोर में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 6,745 रुपये है।
यह भी पढ़ें-


Click it and Unblock the Notifications