Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने का भाव लगातार दूसरे दिन गिर गया है। 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत आज 15 अप्रैल को 35 रुपये गिर गई है और दाम 8735 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 14 अप्रैल को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 8770 रुपये पर था। इसके अलावा आज चांदी का रेट भी कम हो गया है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और अन्य शहरों में आज सोने-चांदी का भाव लेटेस्ट रेट क्या है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

आज 22 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना (22K Gold Rate Today)
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव सराफा बाजार में आज 15 अप्रैल को 350 रुपये गिरकर 87,350 रुपये पर है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 3500 रुपये फिसलकर 8,73,500 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 14 अप्रैल को सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 8,77,000 रुपये पर था।
इन शहरों में 22 कैरेट सोने का दाम (22K Gold Price Today Sarafa bazar)
दिल्ली, जयपुर लखनऊ और कानपुर में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 8735 रुपये पर है। इसके अलावा पुणे और कोलकाता में 8720 रुपये पर है। लुधियाना और मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव 8735 रुपये पर है।
ये है 24 कैरेट सोने का दाम (24K Sone ka bhav)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 15 अप्रैल को सराफा बाजार में 330 रुपये फिसलकर 95,330 रुपये पर है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम आज 3300 रुपये गिरकर 9,53, 300 रुपये पर है। इससे पहले भी सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। 24 कैरेट सोने का भाव 14 अप्रैल को 9,56,600 रुपये पर था।
24K का इन शहरों में रेट
24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव दिल्ली, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में 9,533 रुपये पर है। इसके अलावा अहमदाबाद में 9523 रुपये पर आ गया है। पुणे और कोलकाता में 9518 रुपये पर है।
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 290 रुपये गिरकर 71,470 रुपये पर आ गया है। वहीं, 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम का गोल्ड रेट कल यानी 14 अप्रैल को 71,760 रुपये पर था। आज 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 2900 रुपये लुढ़कर 7,14,700 रुपये पर आ गया है, वहीं कल 7,17,600 रुपये पर था।
ये है चांदी का लेटेस्ट रेट (Latest silver price in india)
चांदी के दाम में भी आज फिर से गिरावट आई है। 100 ग्राम चांदी का भाव आज 10 रुपये फिसलकर 9980 रुपये पर है। 1 किलोग्राम चांदी के रेट की बात करें तो इसमें 100 रुपये की गिरावट आई है। ऐसे में चांदी का भाव 99,800 रुपये पर आ गया है। जयपुर, कानपुर, दिल्ली और बाकि अन्य जगहों पर 9980 रुपये पर है।
ग्लोबल मार्केट में भी सोमवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने टैरिफ पॉलिसी में 90 दिन का ब्रेक देकर ग्लोबल मार्केट को राहत दी है। ऐसे में आज मंगलवार को भी सोने में गिरावट देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications