Gold Price Today Hyderabad: वेडिंग सीजन में सोने की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. आज 22 अप्रैल को सराफा बाजार में भाव अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया है. घरेलू से लेकर विदेशी बाजारों तक सोने की कीमतों में तूफानी तेजी है, जिसे कमजोर डॉलर, यूएस फेड चेयरमैन को प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की धमकी समेत अन्य फैक्टर्स से सपोर्ट मिल रहा. यही वजह है कि सोने का 10 ग्राम भाव 1 लाख रुपए के पार निकल गया है. कॉमैक्स पर भी सोने का रेट पहली बार 3500 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंच गया. इस साल सोने का भाव अब तक 30% से ज्यादा उछल चुका है.
सराफा बाजार में सोने का रेट
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 10,135 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 9,290 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,601 रुपए प्रति ग्राम है. चांदी की कीमत आज 111 रुपए प्रति ग्राम और 1,11,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव
हैदराबाद के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी है. 22 कैरेट सोने की कीमत 2750 रुपए महंगा होकर 92900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम की कीमत भी 27500 रुपए महंगी हो गई है, जोकि 929000 रुपए पर बिक रहा है. 24 कैरेट की कीमत भी 3000 रुपए की मजबूती के साथ पहली बार 101350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जिसका 100 ग्राम का रेट 30000 रुपए बढ़कर 1013500 रुपए पर बिक रहा है. 18 कैरेट सोने की कीमत भी 2250 रुपए की मजबूती के साथ 76010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. इसका 100 ग्राम का भाव 22500 रुपए महंगा होकर 760100 रुपए पर बिक रहा.

वायदा बाजार में सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी सोने और चांदी की कीमतों में एक्शन देखने को मिल रहा है. MCX पर सोने का जून वायदा बाजार करीब 1660 रुपए महंगा होकर 98940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसने शुरुआत कारोबार में 99178 रुपए प्रति ग्राम का लेवल टच किया, जोकि वायदा बाजार में सोने का अब तक का सबसे हाइएस्ट लेवल है.
MCX पर सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही. चांदी का मई वायदा करीब 600 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहR है, जोकि 95850 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.
विदेशी बाजार में सोना-चांदी
घरेलू ही नहीं विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2.1% की मजबूती के साथ 3500 डॉलर प्रति ऑन्स के रिकॉर्ड लेवल पर कारोबार कर रहा. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व को प्रेसिडेंट ट्रंप की धमकी के बाद सोने में जोश देखने को मिल रहा. साथ ही टैरिफ को लेकर अनिश्चितता से भी सपोर्ट मिल रहा. इसके अलावा डॉलर इंडेक्स 3 साल के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया.
सोने की कीमतों में रैली
कॉमैक्स पर सोने का भाव 2025 में अब तक 30 फीसदी से ज्यादा उछल गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ से पर्दा उठाया. इस दिन से अब तक सोने की कीमतों में करीब 10% की तेजी देखने को मिली है. 2025 के लिए सोने पर टारगेट 3500 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट दिया था.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने अपने नोट में कहा कि इस साल सोने के लिए पूरा खुला आसमान है. लेकिन अगर अमेरिका के साथ टैरिफ सेटलमेंट को लेकर या फिर अनिश्चतता का दौर थमता है तो ऊंची कीमतों में प्रॉफिटबुकिंग भी देखने को मिल सकती है. फिलहाल मीडियम टू लॉन्ग टर्म नजरिए से गिरावट में खरीदारी की राय है. इसके लिए टेक्निकल टारगेट की बात करें तो सोने के लिए अहम सपोर्ट 91000 रुपए प्रति 10 ग्राम का है. जबकि 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास रेजिस्टेंस है.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications