Gold Price Today Hyderabad: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेज एक्शन देखने को मिल रहा. सराफा बाजार से लेकर वायदा बाजारों तक, दोनों की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने और यूएस इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर बनी अनिश्चितताओं का असर बुलियन मार्केट पर दिख रहा. सराफा बाजार में सोने का भाव 4900 रुपए तक चढ़ गया है. कॉमैक्स पर भी सोने का रेट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे.
गुरुवार को सोने का भाव
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सराफा बाजार में सोने का भाव बढ़ गया है. हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,791 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,975 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,344 रुपए प्रति ग्राम है. चांदी की कीमत 22 मई को 112 रुपए प्रति ग्राम और 1,12,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.
सोने की बढ़ी चमक
हैदराबाद के सराफा बाजार में गुरुवार को चमक देखने को मिल रहा है. 22 कैरेट सोने का रेट 450 रुपए बढ़कर 89750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जोकि बुधवार को 89300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था. 100 ग्राम की कीमत भी 4500 रुपए उछल गया, जोकि 897500 रुपए पर बिक रहा है. 24 कैरेट सोने का भाव भी 490 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 97910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. कल यहां 10 ग्राम सोना 97420 रुपए पर बिक रहा था. इसका 100 ग्राम भी 4900 रुपए महंगा होकर 979100 रुपए पर पहुंच गया.
22 और 24 कैरेट्स की तरह 18 कैरेट का रेट भी गुरुवार को बढ़ गया है. यह 370 रुपए महंगा होकर 73440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. कल 18 कैरेट का रेट 73070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका था. 100 ग्राम भी 3700 रुपए चढ़कर 734400 रुपए पर बिक रहा है.
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत
सराफा बाजार की तरह वायदा बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 650 रुपए चढ़कर 96250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जिसका रिकॉर्ड हाई 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमतों में भी उछाल दर्ज किया जा रहा है. MCX पर सिल्वर का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 1100 रुपए की जोरदार बढ़त के साथ 99350 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. इसक ऑल टाइम हाई लेवल 103704 रुपए प्रति किलोग्राम है.
विदेशी बाजारों में सोने का रेट
कमजोर डॉलर और जियो-पॉलिटिकल अनिश्चिततओं के चलते ग्लोबल बुलियन मार्केट में जोश दिख रहा है. कॉमैक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स पौना फीसदी की मजबूती के साथ 3340 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत भी 33.90 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गई है.

सोने की कीमतों को सपोर्ट करने वाले फैक्टर्स
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि यूएस फिस्कल, जियो-पॉलिटिकल चिंताओं के चलते सुरक्षित निवेश की मांग के तौर पर सोने की मांग बढ़ी है. यह कॉमैक्स पर 3340 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है. यह सोने का 2 हफ्तों का हाइएस्ट लेवल भी है. चीन की ओर से सोने का इंपोर्ट 11 महीने के टॉप पर है. इससे भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. वहीं, मूडीज ने यूएस पर क्रेडिट डाउनग्रेड किया है. साथ ही जियो-पॉलिटिकल टेंशन भी बढ़ रहा है, जिसमें मिडिल ईस्ट टेंशन, रूस-यूक्रेन की बीच मध्यस्थता से यूएस का बाहर निकलना शामिल है.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications