Gold Price Today: बुलियन मार्केट में जोश देखने को मिल रहा. घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में उछाल है. सोने की कीमतों में कमजोर डॉलर की वजह से तेजी देखने को मिल रहा. वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच शांति की खबरों का असर चांदी की कीमतों पर दिख रहा. विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने सोने पर अपने टारगेट को बदल दिया है. आगे निवेशकों की नजर अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप (President Donald Trump) का टैरिफ को लेकर रुख पर है.
आज सोने का भाव (Gold Price Today)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव आज सुबह बढ़ गया है. सोने की कीमतें एमसीएक्स पर उछल गई हैं. अप्रैल वायदा का 10 ग्राम का भाव (MCX Gold Price) 335 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 85390 रुपए के पार निकल गया है. चांदी की कीमतों (MCX Silver Price) में भी तेजी देखने को मिल रही. 1 किलोग्राम चांदी 253 रुपए की मजबूती के साथ 95800 रुपए के पार निकल गई है. चांदी का ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी (Global Gold Price)
ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर सोने (COMEX Gold Price) का भाव 2921 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से सोने की कीमतों में सपोर्ट मिल रहा. वहीं, निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ को लेकर आगे क्या प्लान है इस पर टिकी हुई है. क्योंकि टैरिफ पर ट्रंप (Tariff) के एक्शन के असर से ग्लोबल ट्रेड टेंशन (Global Trade Tension) पर असर पड़ेगा. जबकि चांदी की कीमत भी करीब 33 डॉलर प्रति ऑन्स के पास है. कीमतें प्रॉफिटबुकिंग के चलते ऊपरी स्तरों से फिसली हैं.
सोने पर ब्रोकरेज का नजरिया (Brokerage on Gold)
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने सोने पर अपने अनुमान में बदलाव किया है. इसके तहत सोने की कीमतें कॉमैक्स पर 3200 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंचने का अनुमान जारी किया है. ब्रोकरेज ने सोने की कीमतों में तेजी को लेकर कई फैैक्टर्स दिए हैं. फर्म ने सोने पर बुलिश अनुमान तब दिया है कीमतें पिछले हफ्ते रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे.
More From GoodReturns

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?



Click it and Unblock the Notifications