Gold Price Today: बुलियन मार्केट से अच्छी खबर आ रही. सोने और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में जारी जोरदार तेजी पर ब्रेक लगा गया है. आज 13 फरवरी को वायदा बाजारों में कीमतें स्थिर हैं. कीमतें स्थिर होने की वजह प्रॉफिटबुकिंग है. निवेशक ऊपरी स्तरों से प्रॉफिट बुक कर रहे. जैसा की कल भी देखने को मिला था. हालांकि, सोने को लेकर ट्रेंड बुलिश ही है. क्योंकि अमेरिकी टैरिफ के चलते ग्लोबल ट्रेड टेंशन (Global Trade Tension) बना हुआ है. यही वजह है कि घरेलू समेत विदेशी बाजारों में भी कीमतें स्थिर हैं.
आज सोने का भाव (Gold Price Today)
बुलियन मार्केट (Bullion Market) में जारी रिकॉर्ड रैली थम गई है. कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने (MCX Gold Price) का भाव 20 रुपए की मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा. वायदा बाजार में आज 13 फरवरी को अप्रैल वायदा का भाव 85500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 86360 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत (Silver Price Today) में भी हल्की तेजी देखने को मिल रही. मार्च वायदा का भाव 95590 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही. इसका भाव 102495 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई भी बना चुका है.

सोने के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
केडिया एडवाइजरीके अजय केडिया ने ट्रेडर्स के लिए सोने और चांदी के अहम लेवल्स का एनलिसिस किया है. इसके तहत सोने और चांदी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल्स दिए हैं. उन्होंने कहा कि गुरुवार को लिए सोने का (Gold Price) रेजिस्टेंस लेवल 85925-86360-87055 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि सपोर्ट 84795-84100-83665 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी के लिए रेजिस्टेंस लेवल 96190-96875-98150 रुपए प्रति किलोग्राम है. जबकि सपोर्ट लेवल 94230-92955-92270 रुपए प्रति किलोग्राम है.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी (Gold Price on Comex)
अमेरिकी बाजारों में सोने और चांदी की (Gold Silver Price) कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव (Comex Gold Price) 2940 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. वहीं, चांदी की कीमत 32.77 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गया है. ट्रेड वॉर की चिंताओं के बीच सोने की कीमतों में लगातार तेजी के बाद आज भाव स्थिर हैं. अमेरिकी महंगाई (US CPI Inflation) के आंकड़े भी बाजार के लिए अहम फैक्टर रहे, जोकि जनवरी में बढ़कर 0.5% पर रहा. बता दें कि कॉमैक्स पर सोने की कीमतें (Gold Price) मंगलवार को 2,942.70 डॉलर प्रति ऑन्स के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे. एनलिस्ट्स अभी भी सोने में बुलिश ट्रेंड को देख रहे, जिसकी वजह ग्लोबल ट्रेड चिंताएं हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications