MCX Gold Price Today: बुलियन मार्केट में आज 14 जुलाई को जोरदार रैली है. सोने और चांदी की कीमतों में जोश देखने को मिल रहा. सोने में हल्की बढ़त है तो चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. नए अमेरिकी टैरिफ ऐलान के बाद ग्लोबल ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका की वजह से है.
वायदा बाजार में आज सोना-चांदी
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोश देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी का रेट बढ़ गया है. MCX पर सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 290 रुपए की बढ़त के साथ 98110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसका ऑल टाइम हाई 101078 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी है. MCX पर चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं. वायदा बाजार में चांदी का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1070 रुपए की मजबूती के साथ 114070 रुपए प्रति 1 किलो ग्राम पर पहुंच गई है, जोकि कारोबारी सेशन में 114090 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंची. यह चांदी का रिकॉर्ड लेवल भी है.

ग्लोबल मार्केट में सोने का रेट
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर नए ऐलानों से बुलियन मार्केट में जोश देखने को मिल रहा है. ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही. कॉमैक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स में हल्की मजबूती है. यह 3375 डॉलर प्रति ऑन्स के पास पहुंच गया है. चांदी की कीमत भी करीब आधे फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रही है, जोकि 39 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है.
सोने और चांदी पर एक्सपर्ट का नजरिया
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में 3350 डॉलर प्रति ऑन्स के पार स्थिर है. कीमतें 3 हफ्ते के हाई पर हैं. क्योंकि निवेशकों की नजर सेफ इनवेस्टमेंट पर है. दरअसल, टैरिफ के चलते ग्लोबल ट्रेड टेंशन बढ़ने के आसार हैं.
नया अमेरिकी टैरिफ 1 अगस्त से लागू होगा. अजय केडिया ने बताया कि टैरिफ के अलावा ट्रेडर्स की नजर आने वाले अमेरिकी महंगाई और इकोनॉमिक एक्टिविटी आंकड़ों पर पर रहेगी.
More From GoodReturns

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?



Click it and Unblock the Notifications