MCX Gold Price: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड हाई के बाद गिर गई है. अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने की कीमतों में गिरावट से खरीदारों में खुशखबरी है. घरेलू वायदा बाजार में आज 28 अप्रैल को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव 95000 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल से नीचे फिसल गया है. इसकी वजह ग्लोबल संकेत हैं, जिसमें अमेरिका और चीन के बीच कम होता ट्रेड टेंशन और मजबूत डॉलर जैसे फैक्टर्स शामिल हैं.
आज सोने और चांदी की कीमतें
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का रेट 22 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 94970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. कारोबारी सेशन में भाव 95000 रुपए तक पहुंचा. बता दें कि 10 ग्राम सोने की कीमत का रिकॉर्ड हाई 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम है. सिल्वर की कीमत भी सोमवार को 520 रुपए गिर गई है, जोकि 95920 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है. शुरुआती कारोबार में चांदी का रेट 96037 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचा. जबकि सिल्वर का ऑल टाइम हाई 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.

क्यों टूट रहा सोने का रेट?
घरेलू मार्केट के अलावा विदेशी बाजार में बुलियन मार्केट में नरमी देखने को मिल रही. इसकी वजह अमेरिका और चीन में ट्रेड टेंशन कम होना है. नतीजतन, सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर हुई है. इसके अलावा मजबूत डॉलर भी अहम फैक्टर है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव है. आगे निवेशकों की नजर मंगलवार को जॉब ओपनिंग डेटा, यूएस पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर, नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट पर होगी. दरअसल, इन रिपोर्ट्स के बेस पर ही फेड ब्याज दरों को लेकर फैसला लेगा.
विदेशी बाजारों में सोने का रेट
ट्रेड वॉर को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव कम होने के ट्रिगर से सोने में नरमी देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर कल तेज करेक्शन के बाच आज भी सपाट कारोबार दर्ज किया जा रहा है. फिलहाल रेट 3300 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत करीब 1 फीसदी गिरावट के साथ 33 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गई है.
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications