Aaj Sone Chandi Ka Latest Bhav: होली का त्यौहार देशभर में 14 मार्च को मनाया जाएगा। लगातार कई दिनों की तेजी के बाद अब सराफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आ गई है। आज 11 मार्च को सराफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। आज सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 30 रुपये लुढ़क गई है और गोल्ड की कीमत 8035 रुपये पर है। इससे पहले यानी 10 मार्च को सोने और चांदी के रेट में तेजी देखने को मिली थी। 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 10 मार्च को 8065 रुपये पर था।

ग्लोबल मार्केट में आज सोने की कीमत (Today Gold Price)
आज 11 मार्च को कॉमेक्स पर सोने का रेट +0.07% चढ़कर 2,901.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। ट्रेड वॉर के चलते सोने को फिलहाल निवेशक एक सुरक्षित निवेश के ऑप्शन के तौर पर देख रहे हैं। इसी के साथ निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर आने वाले फैसले पर भी टिकी हुई है।
कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण मंगलवार को सोने के दाम(aaj sone ka bhav) में तेजी देखने को मिली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ नीतियों में बदलाव के बाद बढ़ते ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच निवेशक अब इन्फ्लेशन डाटा पर नजर टिकाए हुए हैं जिसका असर फेडरल रिजर्व मॉनिटरी पॉलिसी के ब्याज दरों पर आने वाले फैसले पर भी पड़ने की संभावना है।
आज 22 कैरेट हुआ इतना सस्ता (22K Gold Rate Today In India)
आज सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 300 रुपये फिसलकर 80,350 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 3000 रुपये गिरकर 8,03,500 रुपये पर है। अलग-अलग जगहों की बात करें तो लखनऊ में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8035 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट आज पटना और अहमदाबाद में 8025 रुपये है।
24 कैरेट देशभर में हुआ इतना सस्ता (Gold Price Today)
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट आज देशभर में 330 रुपये फिसलकर 87,640 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 3300 रुपये गिरकर 8,76,400 रुपये पर है। लखनऊ, दिल्ली, कानपुर में आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 8764 है। वहीं, इन शहरों में 10 मार्च को 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 8797 रुपये पर था।
ये है 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rates In Sarafa Bazar Today)
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत आज 250 रुपये फिसलकर 65,740 रुपये पर है। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 2500 रुपये लुढ़क कर 6,57,400 रुपये पर आ गया है।
इससे पहले 7 मार्च को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। 7 मार्च को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत में 30 रुपये की गिरावट आई थी और गोल्ड रेट 8,005 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 7 मार्च को 33 रुपये फिसलकर 8731 रुपये पर था।
More From GoodReturns

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications