नई दिल्ली, नवंबर 9। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। आज 08 नवंबर को सोना फिर से महंगा हुआ है। सोने का रेट 48000 रु के ऊपर पहुंच गया है। आज सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 64500 रु के ऊपर पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
08 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 08 नवंबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 439 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47702 रु से चढ़ कर 48141 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8000 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1080 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63551 रु से चढ़ कर 64631 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 437 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47948 रु और 22 कैरेट वाला सोना 402 रु महंगा होकर 44097 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 329 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36106 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 256 रु चढ़ कर 28162 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
घर बैठे सोने से कमाई का मौका
पीएनबी की एक गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम है, जिसके तहत आप अपना इस्तेमाल न होने वाला सोना बैंक के पास रख कर ब्याज कमा सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के बारे में जानकारी दी है। किसी भी डिटेल और इंक्वारी के मामले में इच्छुक ग्राहक पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
क्या है ये स्कीम
इच्छुक निवेशक ध्यान दें कि गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (जीएमएस) का उद्देश्य देश के घरों और संस्थानों में बेकार रखे सोने को जुटाना और उत्पादक उद्देश्यों के लिए लंबे समय में सोने के आयात पर देश की निर्भरता को कम करना है। ग्राहक अपने बेकार रखे सोने को जीएमएस के तहत जमा कर सकते हैं जो उन्हें सुरक्षा और ब्याज आय प्रदान करेगा। कोई व्यक्ति, कंपनियां, धर्मार्थ संस्थान, सेबी के पास रजिस्टर म्यूचुअल फंड / एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, एचयूएफ, प्रोपराइटरशिप और पार्टनरशिप फर्म, ट्रस्ट आदि इस योजना का लाभ ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications