आज के दौर में सोना खरीदना बेहद फायदे का सौदा हो सकता है। शुक्रवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई। रिकॉर्ड बनाने के बाद लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है।
नई दिल्ली: आज के दौर में सोना खरीदना बेहद फायदे का सौदा हो सकता है। शुक्रवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई। रिकॉर्ड बनाने के बाद लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। गुरुवार के मुकाबले आज शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने के रेट में जहां गिरावट आई है, वहीं चांदी महंगी हुई है। शुक्रवार सुबह सोना 94 रुपये सस्ता होकर 48043 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। वहीं चांदी 471 रुपये मजबूत होकर 48056 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
सस्ता हुआ आज सोना
बता दें 24 कैरेट सोना गुरुवार को 438 रुपये गिरकर 48137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इससे पहले बुधवार को यह 48482 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47944 रुपए से गिरकर 47851 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44007 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 20 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 36032 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 28105 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी की कीमत में भी तेजी
आज चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले चांदी की कीमत में 471 रुपए की तेजी आई। चांदी 47585 रुपए से बढ़कर 48056 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं गुरुवार को सोने की कीमत में 438 रुपए की गिरावट आई थी और सोना गिरकर 48137 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अगस्त डिलीवरी के लिए सोने की कीमतें 52 रुपए या 0.11% की गिरावट के साथ 47,889 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 13,791 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अक्टूबर डिलीवरी के लिए पीली धातु 36 रुपए या 0.07% की गिरावट के साथ 48,070 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 5,812 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.02% की तेजी के साथ 1,770.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
करीब 70 हजार पर पहुंच जाएगी सोने की कीमत
भले ही सोने की कीमत में गिरावट आ रही है, लेकिन जल्द ही इसकी कीमत रिकॉर्डस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। बाजार के उतार चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जी हां संभावनाएं जताई जा रही है अगले दो साल में सोने की कीमत लगभग 70 हजार के करीब पहुंच सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमत में तेजी बनी रहेगी। आने वाले दो साल में इसकी कीमत 68000 से ऊपर हो सकत है। यह अबतक की सोने का सबसे हाईएस्ट रेट हो सकता है। सोने की कीमत में बढ़ोतरी के साथ ही संभावनाएं जताई जा रही है कि बजार की रूख फिर से निवेश के लिए इधर ही हो जाए। सोने की कीमत में बढ़ोतरी के पीछे आर्थिक अनिश्चितता और भू राजनीतिक तनाव परिदृश्य है। वहीं दूसरी ओर आने वाले दौ महीने में सोने की कीमत 50000 के पार हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications