नई दिल्ली, अक्टूबर 11। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के रेट घटे हैं। आज 11 अक्टूबर को सोना 14 रु सस्ता हुआ है। सोने की कीमतें इस समय 47000 रु के करीब पहुंच गयी हैं। सोने के उलट आज चांदी के दाम ऊपर की ओर बढ़े हैं। चांदी की कीमत 61000 रु के ऊपर बरकरार है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
10 अकटूबर को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 10 अकटूबर को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 14 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46980 रु से गिर कर 46966 रु पर आ गया। मगर यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 9200 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 295 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61080 रु से चढ़ कर 61375 रु पर पहुंच गए।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 14 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46778 रु और 22 कैरेट वाला सोना 13 रु सस्ता होकर 43021 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी नीचे गिरा। इसका दाम 10 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35225 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 08 रु गिर कर 27475 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ में निवेश
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) कंपनी के शेयरों की तरह होते हैं। कोई भी इन्हें मोबाइल म्यूचुअल फंड ऐप से डीमैट खाते के माध्यम से खरीद सकता है। यह सोने के निवेश का एक वर्चुअल तरीका है, जो उन निवेशकों के बीच लोकप्रिय है। इसमें आपको स्टोरेज कॉस्ट और फिजिकल सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज को लेकर चिंता नहीं करनी होती।
बेस्ट गोल्ड ईटीएफ
अक्टूबर में 5 बेस्ट बेस्ट गोल्ड ईटीएफ माने जा रहे हैं। इनमें एसबीआई गोल्ड ईटीएफ, बिरला गोल्ड ईटीएफ, एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ, यूटीआई गोल्ड शेयर और निप्पॉन ईटीएफ गोल्ड शामिल हैं। सोने का संबंध निवेश के मामले में बचाव से है और आपके पोर्टफोलियो में जोखिम को करने के लिए लगभग 15% सोने का निवेश करना जरूरी है। एक्सपर्ट इसकी सलाह देते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए गोल्ड ईटीएफ लंबे समय तक अच्छा रिटर्न पाने के लिए गोल्ड होल्डिंग के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications