नई दिल्ली, दिसंबर 20। सोने की कीमतों में आज फिर से गिरावट आई है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दाम नीचे फिसले हैं। सोने की कीमतों में 264 रु की गिरावट दर्ज की गयी है। बता दें कि आज की गिरावट से सोने के दाम 48500 रु के काफी करीब आ गए हैं। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी कम हुए हैं। चांदी की कीमत 61100 रु के करीब आ गए हैं। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
20 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
20 दिसंबर सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 264 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48791 रु से गिर कर 48527 रु पर आ गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से काफी कम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 705 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61811 रु से गिर कर 61106 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज 23 कैरेट वाला सोना 263 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48527 रु और 22 कैरेट वाला सोना 242 रु सस्ता होकर 44451 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 198 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36395 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 155 रु गिर कर 28388 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट कर सकते हैं। हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोना की शुद्धता ऐसे जानें
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कैरेट से चेक करें सोने की शुद्धता
बता दें कि 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है, जबकि 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है और 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है, जबकि 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। इसी तरह 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है और 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।


Click it and Unblock the Notifications