नई दिल्ली, अक्टूबर 18। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दाम नीचे फिसले हैं। आज 18 अक्टूबर को सोना फिर से सस्ता हुआ है। हालांकि आज की गिरावट के बावजूद सोने के रेट 47000 रु के ऊपर बरकरार हैं। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी नीचे फिसले हैं। पर चांदी की कीमतों में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आई है। आगे जानिए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
18 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 18 अक्टूबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 746 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48125 रु से गिर कर 47379 रु पर आ गए। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 8900 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 104 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63290 रु से चढ़ कर 63186 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 743 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47189 रु और 22 कैरेट वाला सोना 684 रु सस्ता होकर 43399 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 560 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35534 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 436 रु गिर कर 27717 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ में भारी निवेश
सितंबर 2021 में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 446 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। वहीं इससे पिछले महीने यानी अगस्त 2021 में गोल्ड ईटीएफ में 24 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था। यह आंकड़े एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की तरफ से जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार गोल्ड ईटीएफ में 3,515 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है।
फोलियोज की संख्या बढ़ी
इस निवेश ने सितंबर में इस कैटेगरी में फोलियो की संख्या को 14 प्रतिशत से अधिक बढ़ा कर 24.6 लाख तक पहुंचाने में मदद की, जो पिछले महीने में 21.46 लाख थी। इस साल अब तक फोलियो की संख्या में 56 फीसदी का इजाफा हुआ है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications