सोने की कीमतों में आज मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में मंगलवार को 388 रुपये की गिरावट आई है।
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में आज मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में मंगलवार को 388 रुपये की गिरावट आई है। कीमत में इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। भारतीय रुपये में एक डॉलर की तुलना में मजबूती और सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में सोने में यह मंदी देखने को मिली है।

बता दें कि गौरतलब है कि सोमवार को सोना 41,658 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की बात करें, तो इसमें भी मंगलवार को 388 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। सोने के साथ ही चांदी में भी चार फरवरी को गिरावट देखने को मिली है। चांदी के भाव में मंगलवार को 346 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव अब 47,080 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी सोमवार को 47,426 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं भारतीय रुपये को देखें, तो मंगलवार को शुरुआती कारोबार में यह एक डॉलर के मुकाबले 19 पैसे की मजबूती के साथ 71.19 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, पूरे दिन के ट्रेंड को देखें, तो हाजिर रुपये ने एक डॉलर के मुकाबले करीब 18 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार किया है। वैश्विक बाजार में सोना मंगलवार को गिरावट के साथ 1,570 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था और चांदी 17.73 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी हुई थी।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल के अनुसार, चीनी सेंट्रल बैंक द्वारा लिक्विडिटी इन्फ्यूज करने के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी आई, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, वायदा बाजार की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 0.57 फीसद या 233 रुपये की गिरावट के साथ 40511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications