नई दिल्ली, दिसंबर 15। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज गुरुवार को सोने के दामों में फिर गिरावट आई है। आज 15 दिसंबर को सोना एक बार फिर से सस्ता हुआ है। सोने का रेट आज की कमजोरी के साथ ही 48000 रु के नीचे आ गया है। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। चांदी की कीमत 60000 रु के ऊपर चल रही है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
15 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 15 दिसंबर को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 237 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48212 रु से गिर कर 47975 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8200 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम सिर्फ 510 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60885 रु से गिर कर 60375 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 236 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47783 रु और 22 कैरेट वाला सोना 217 रु सस्ता होकर 43945 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 178 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35981 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 139 रु गिर कर 28065 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
आभूषण खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें
आपको ज्वेलरी खरीदते समय कई बातों पर ध्यान देना चाहिए। इनमें बीआईएस हॉलमार्क ज्वैलरी शामिल है। आपको 10x मैग्निफाइंग ग्लास का प्रयोग करना चाहिए और चार्ज तय होना चाहिए। वहीं रजिस्टर्ड संख्या की तलाश करें, चिह्न में आभूषण विक्रेता का लोगो देखें, कैंटर के निशान की तलाश करें जहां आभूषणों को चिह्नित किया गया हो, शुद्धता का लोगो देखें और सुनिश्चित करें कि खरीदारी पर वैध बिल ले रहे हों।
बिल बहुत जरूरी
सोने या चांदी के जेवर खरीदते समय सुनार से पक्का बिल जरूर लें। ज्वेलर से मिल वाले इस बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वेलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इन जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।


Click it and Unblock the Notifications