देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का रेट जारी कर दिया गया है। बता दें कि देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी का रेट अलग-अलग होता है।
नई दिल्ली, मार्च 4। देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का रेट जारी कर दिया गया है। बता दें कि देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी का रेट अलग-अलग होता है। यहां आपको 22 कैरेट सोने और 24 कैरेट सोने का भाव बताया गया है। 1 दिन पहले के मुकाबले आज सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। अगर आप सोना या फिर सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में आलम यह है कि यहां सोने और चांदी की कीमत तेजी से अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच रही है। भारत में फिलहाल सोना 51600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के ऊपर बिक रही है।

सर्राफा बाजारों में गुरुवार के मुकाबले आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड 51 रुपये सस्ता होकर 51689 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, चांदी 272 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ 67743 रुपये पर पहुंच गई है। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी कीमतों में हल्की तेजी आई थी और तो शाम को तेजी के साथ बाजार बंद हुआ।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑलटाइम हाई से सोना 4,511 और चांदी 12,237 रुपये मिल रहा है सस्ता
हालांकी इस तेजी के बावजूद शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,511 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12,237 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
गोल्ड रेट में आज तेजी, चांदी में भी उछाल
95 रुपये तेजी होकर 51784 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 3 मार्च गुरुवार को सोना 51638 पर बंद हुआ था। आज 4 मार्च को शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 51 रुपये तेजी होकर 51689 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 95 रु तेजी होकर 51784 रुपये पर बंद हुआ।
188 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ बंद हुआ चांदी का बाजार
बीते करोबारी दिन 3 मार्च गुरुवार को चांदी 68015 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 4 मार्च को शुक्रवार को जबकि चांदी 272 रुपये गिरकर 67743 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 188 रु तेजी होकर 67931 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51482 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47347 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38767 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67743 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
हॉलमार्क जरुर देखें
अगर आप सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि सोना खरीदते समय उस पर बने हॉलमार्क के निशान को जरूर देखें। दरअसल, ये निशान ही बताता है कि सोना शुद्ध है या नहीं। इसलिए हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोना खरीदे। बात अगर सोने की कीमतों के घटने-बढ़ने के कारण की करें, तो यहां ये जानना जरूरी है कि देश के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है। इसलिए हर दिन की कीमत अलग होती है।


Click it and Unblock the Notifications