नई दिल्ली, नवंबर 2। सोने की कीमतों में आज तेजी दिखी है। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। दिवाली से पहले आज धनतेरस पर सोने की कीमतों में 150 रु की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही सोने के दाम 48000 रु के नीचे आ गए थे, जो कि आज की बढ़ोतरी के बाद भी इस स्तर से नीचे ही हैं। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी ऊपर चढ़े हैं। मगर चांदी की कीमत अभी भी 64500 रु के नीचे है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
02 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
02 नवंबर मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 150 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47754 रु से चढ़ कर 47904 रु पर आ गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी काफी सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 206 रु महगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 64196 रु से चढ़ कर 64402 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 149 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47712 रु और 22 कैरेट वाला सोना 137 रु महंगा होकर 43880 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 112 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35928 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 88 रु चढ़ कर 28024 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट कर सकते हैं। हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
कैसे जानें सोने की शुद्धता
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कितने कैरेट पर कितना शुद्ध
बता दें कि 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है, जबकि 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। इसी तरह 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। मगर 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। इसके अलावा 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी और 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। आखिर में जान लीजीए कि 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी और 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।


Click it and Unblock the Notifications