नई दिल्ली, दिसंबर 28। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने के दामों में तेजी दर्ज की गयी है। आज 27 दिसंबर को सोना एक बार फिर से महंगा हुआ है। सोने का रेट 48250 रु के ऊपर हैं। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गयी है। चांदी की कीमत 62000 रु के ऊपर चल रही है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
28 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
मंगलवार 28 दिसंबर को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 84 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48171 रु से चढ़ कर 48255 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 7950 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 689 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61416 रु से चढ़ कर 62105 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 84 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48062 रु और 22 कैरेट वाला सोना 77 रु महंगा होकर 44202 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 63 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36191 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 49 रु चढ़ कर 36191 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
डिजिटल गोल्ड क्या है
भारत मे बीते सालों में डिजिटल क्रांति आई है जिसका विस्तार हो रहा है। ऐसे में देश में डिजिटल गोल्ड का चलन भी बढ़ा है। बैंक, मोबाइल वॉलेट यूपीआई और ब्रोकरेज कंपनियों ने एमएमटीसी-पीएएमपी या सेफगोल्ड के साथ साझेदारी कर लोगों को डिजिटल गोल्ड बेचना शुरू किया है। मगर याद रहे कि डिजिटल गोल्ड बेचने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर फिजिकल गोल्ड या गोल्ड म्यूचुअल फंड्स/गोल्ड ईटीएफ की तरह ही टैक्स लगता है।
गोल्ड ईटीएफ
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications