Dubai Gold Rate Today: दुबई में इन दिनों सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, दो दिनों की स्थिरता के बाद आज यहां सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। फेडरल रिजर्व की अहम बैठक और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। इसी वजह से इस समय शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को सुबह के 11:42 बजे 54 रुपए यानी 0.05 प्रतिशत रुपए उछलकर 98750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 95290 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95349 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 88179 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88238 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 72155 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72202 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 91800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 92350 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज हैदराबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 12500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 12600 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.31फीसदी या 10.17 डॉलर की तेजी के साथ 3,325.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 11:50 बजे 37.22 फीसदी या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 0.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को सोने की कीमत करीब $3,310 प्रति औंस तक फिसल गई, जो पिछले तीन हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और घटते भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सोने पर दबाव देखा गया।
डॉलर की मजबूती और तनाव में कमी
अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की मांग कमजोर हुई। साथ ही, यूक्रेन युद्ध को लेकर हालात में थोड़ी नरमी दिखी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका यूक्रेन में जमीनी सैनिक नहीं भेजेगा, लेकिन हवाई समर्थन देने की संभावना से इंकार नहीं किया।
शांति वार्ता की उम्मीद
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्रंप के इस बयान को रूस के साथ बड़े स्तर पर बातचीत की दिशा में एक अच्छा कदम बताया।
निवेशकों की नजर फेड चेयर पॉवेल पर
अब निवेशकों की पूरी नजर फेडरल रिजर्व की जैक्सन होल मीटिंग पर है। यहां फेड चेयर जेरोम पॉवेल का भाषण आने वाले समय की मौद्रिक नीति (Monetary Policy) को लेकर संकेत देगा।
रेट कट की उम्मीद
बाजार को उम्मीद है कि फेड इस साल दो बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिसमें पहली कटौती सितंबर में ही हो सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

फ्लाइट से जा रहे हैं? ये खबर मिस की तो हो सकती है परेशानी...अचानक बदले फ्लाइट रूट और टाइम

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications