Gold Price Today: सोने के भाव में कल की गिरावट के बाद तेज रिकवरी देखने को मिल रही. सर्राफा बाजार में आज 6 जून को तेजी दर्ज की जा रही है. ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव बढ़ने का असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिल रही. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 7700 रुपए तक बढ़ गया है. 100 ग्राम सोने का भाव 734200 रुपए पर पहुंच गया है. जबकि 10 ग्राम की कीमतों में 700 रुपए की मजबूती दर्ज की जा रही है. दरों में कटौती और बॉन्ड यील्ड में एक्शन के चलते सोने में जोश देखने को मिल रहा है.
बेंगलुरु में चढ़ा सोने का भाव
दक्षिण भारत के प्रमुख शहर और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव आज 700 रुपए प्रति 10 ग्राम उछलकर 67300 के भाव पर पहुंच गया है. इसी तरह 100 ग्राम के भाव में भी 7000 रुपए की मजबूती है, जोकि 673000 रुपए पर पहुंच गया है.यहां 24 कैरेट सोने का भाव 770 रुपए की मजबूती दर्ज की जा रही.
अब सोना 73420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. इसी तरह 100 ग्राम का भाव भी 734200 रुपए पर है, जोकि 7700 रुपए महंगा हो गया है. आज 6 जून को 18 कैरेट सोने के भाव भी 570 रुपए की उछाल के साथ 55060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. इसी तरह 100 ग्राम का रेट भी 5700 रुपए की तेजी के साथ 550600 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है.

देश के अन्य शहरों सोने का भाव
भोपाल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,735 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,347 प्रति ग्राम है.
चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,800 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,418 प्रति ग्राम है.
नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,745 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,357 प्रति ग्राम है.
हैदराबाद - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,730 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,342 प्रति ग्राम है.
इंदौर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,735 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,347 प्रति ग्राम है.
जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,745 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,357 प्रति ग्राम है.
केरल - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,730 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,342 प्रति ग्राम है.
मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,730 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,342 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में सोने का भाव
घरेलू वायदा बाजार में सोने में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है. 10 ग्राम सोने का भाव 458 रुपए तक उछल गया है. सोने का भाव 72976 रुपए के पास पहुंच गया है. शुरुआती कारोबार में भाव 73000 रुपए का लेवल पार किया. जबकि ऑल टाइम हाई 74777 रुपए का लेवल है.
2024 में सोने में तूफानी तेजी
सोने की शुरुआत 2024 में स्थिर रही. लेकिन बुलिश मोमेंटम से जोरदार बढ़े. नतीजतन, साल में अब तक सोने का भाव 14% तक उछल चुका है. जबकि चांदी ने तो इस दौरान 27% की तूफानी तेजी दर्ज की गई. इस साल चांदी ने अब तक सोने को आउटपरफॉर्म किया है. जनवरी में सोना 2% और चांदी 4% टूटे थे. फिर फरवरी में सोने में करीब एक फीसदी की मजबूती दर्ज की गई. मार्च में सोने का भाव 9% चढ़ा, जबकि चांदी में 6% ग्रोथ दर्ज की गई.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!



Click it and Unblock the Notifications