नई दिल्ली, दिसंबर 13। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दामों में तेजी आई है। आज 13 दिसंबर को सोना एक बार फिर से महंगा हुआ है। सोने का रेट करीब 300 रु बढ़ा है। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 61000 रु के करीब आ गए हैं। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
13 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 13 दिसंबर को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 293 रु प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47816 रु से चढ़ कर 48109 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8100 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 786 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60155 रु से चढ़ कर 60941 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 291 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47916 रु और 22 कैरेट वाला सोना 269 रु महंगा होकर 44068 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 220 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36082 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 172 रु चढ़ कर 28144 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
किन कारणों से महंगा होता है सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें और आभूषण बाजार की चाल से सोने और चांदी की कीमतें तय होती हैं। इसके अलावा भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से भी सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दामों में खास बदलाव नहीं हो रहा है। पर जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।
सोने में अच्छा निवेश
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। नवंबर में इनमें 683 करोड़ रुपये का निवेश आया है। कीमतों में गिरावट और ओमिक्रॉन की चिंता ने निवेशकों का रुख सुरक्षित संपत्ति की ओर मोड़ दिया है। यह अक्टूबर में 303 करोड़ रुपये और सितंबर में 446 करोड़ रुपये के निवेश से भी अधिक है।


Click it and Unblock the Notifications