Gold Rate Today: सराफा बाजार में गोल्ड रेट में पिछले एक हफ्ते से गिरावट देखने को मिल रही थी। आज मंगलवार को सोने की कीमतें उछल गई है। सोने की कीमतों में रफ्तार की अहम वजह कमजोर डॉलर और अमेरिका में बढ़ती अनिश्चितता(Uncertainty) है। दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर 9 जुलाई की डेडलाइन नजदीक आ रही है, जिससे निवेशकों में घबराहट है। इसी वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश ऑप्शन यानी गोल्ड की तरफ रुख कर रहे हैं। सराफा बाजार में आज सोने और चांदी का लेटेस्ट भाव कितना है, ये आप खरीदारी से पहले चेक कर सकते हैं।

सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट
सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1140 रुपये उछलकर 98,550 रुपये पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को 97,410 रुपये पर था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 11,400 रुपये चढ़कर 9,85,500 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 9,74,100 रुपये पर था।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1,050 रुपये चढ़कर 90,350 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 89,300 रुपये पर थी। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 10,500 रुपये चढ़कर 9,03,500 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का रेट 8,93,000 रुपये पर था।
गोल्ड की कीमतों में तेजी की वजह
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। इसकी वजह डॉलर में गिरावट रही। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 4.5 ट्रिलियन डॉलर के टैक्स पैकेज पर सीनेट में बातचीत जारी है। सोमवार को सोने में 0.6% की तेजी आई, जबकि इससे पहले लगातार दो हफ्ते इसकी कीमतों में गिरावट देखी गई थी।
रिपब्लिकन पार्टी टैक्स बिल को पास कराने के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है, हालांकि इस बिल से अमेरिका का घाटा और बढ़ने की चिंता भी जताई जा रही है। इसके बावजूद, जून महीने में लगातार दूसरे महीने सोने के दाम लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इसकी वजह है कि मिडिल-ईस्ट में तनाव थोड़ा कम हुआ है और अमेरिका में कंज्यूमर सेंटिमेंट व महंगाई को लेकर नजरिया सुधरा है।
हालांकि, अगर ट्रंप का टैक्स बिल और ट्रेड डील पास हो जाती हैं, तो इससे अमेरिका की आर्थिक ग्रोथ को लेकर चिंता कम हो सकती है, जिससे गोल्ड की मांग थोड़ी कम सकती है। सिटीग्रुप (Citigroup Inc.) का कहना है कि 2026 की दूसरी छमाही तक सोना 2,700 डॉलर प्रति औंस से नीचे जा सकता है। इसलिए कंपनी ने गोल्ड प्रोड्यूसर्स को सलाह दी है कि मौजूदा कीमतों से गिरावट का इंश्योरेंस कवर लें।
फिर भी, साल 2025 में अब तक गोल्ड करीब 25% ऊपर है और यह अप्रैल में बने रिकॉर्ड से करीब 210 डॉलर नीचे ट्रेड कर रहा है। सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर गोल्ड की मांग बनी हुई है, क्योंकि निवेशक अब भी जियो पॉलिटिकल टेंशन और ट्रेड से जुड़ी अनिश्चितताओं से जूझ रहे हैं।
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट रेट
सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 860 रुपये उछलकर 73,930 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 73,070 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का दाम 8,600 चढ़कर 7,39,300 रुपये पर है और इससे पहले सोमवार को 7,30,700 रुपये पर था।
सराफा बाजार में चांदी का दाम हुआ इतना
सराफा बाजार में चांदी का दाम मंगलवार को चढ़ गया है। 100 ग्राम चांदी का रेट 230 रुपये उछलकर 11,000 रुपये पर आ गया है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,300 रुपये चढ़कर 1,10,000 रुपये पर है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications