Gold Price Today: आज सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड 110 रुपये फिसल गया है। मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आने के पीछे मुख्य वजह है कि निवेशक लंदन में चल रही अमेरिका-चीन ट्रेड टॉक से जुड़े अगले फैसलों का इंतजार कर रहे थे। ये बातचीत दूसरे दिन भी जारी रही है। आज सोने और चांदी का लेटेस्ट दाम कितना हो गया है, आइए जानते हैं।

24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सराफा बाजार में 24K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 110 रुपये फिसलकर 97,730 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 9 जून को 97,840 रुपये पर थी। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 1100 रुपये लुढ़कर 9,77,300 रुपये पर आ गया है। जबकि इससे पहले 9,78,400 रुपये पर आ गया था।
22K प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 100 रुपये गिरकर 89,600 रुपये पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को 89,700 रुपये पर था। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 1000 रुपये फिसलकर 8,96,000 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 8,97,000 पर थी।
18 कैरेट सोने का भाव इतना सस्ता हुआ
सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 80 रुपये गिरकर 73,310 रुपये पर आ गया है। वहीं, इससे पहले 73,390 रुपये पर थी। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 800 रुपये गिरकर 7,33,100 रुपये फिसलकर 7,33,900 पर थी।
सोने की कीमतों में बदलाव की वजह
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में पिछले दो कारोबारी सेशन में करीब 2% की गिरावट आई है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका-चीन ट्रेड टॉक से जुड़ी नई उम्मीदें मनी जा रही हैं, जिससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव कम होने की संभावना जताई जा रही है।
सोने की कीमत $3,315 प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई। शुक्रवार को इसमें गिरावट आई थी क्योंकि अमेरिका में उम्मीद से बेहतर नौकरियों के आंकड़े सामने आए थे, जिससे देश की आर्थिक मंदी को लेकर चिंता थोड़ी कम हो गई।
इस बीच, वॉशिंगटन और बीजिंग के टॉप ट्रेड टॉक सोमवार को लंदन में फिर से बातचीत करने वाले हैं, जिसमें चीन की रेयर अर्थ मेटल्स पर पकड़ मुख्य मुद्दा बनी रहेगी। निवेशक इस हफ्ते गुरुवार को होने वाली अमेरिकी लंबे समय की सरकारी बॉन्ड की नीलामी पर भी नजर रखेंगे। इस साल में अब तक 25% से अधिक की तेजी गोल्ड में देखने को मिली है। सेंट्रल बैंकों की सोने की खरीदारी ने इसमें बड़ा रोल निभाया है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने लगातार सातवें महीने मई में भी सोना खरीदा, जिसकी पुष्टि हाल ही में जारी आंकड़ों से हुई है।
चांदी के रेट में तेजी की वजह
वहीं, चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से तेजी देखने को मिली है। चांदी इन दिनों तेजी से सोने की बराबरी कर रही है और भविष्य में इसके सोने से बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना जताई जा रही है। पिछले हफ्ते चांदी की स्पॉट कीमतों में करीब 9% की जोरदार उछाल दर्ज की गई, साल 2012 के बाद का उच्चतम स्तर है।
वहीं, सोने में इस दौरान सिर्फ 1% से भी कम बढ़त देखी गई। इस तेजी के साथ चांदी और सोने के बीच अब तक के सालाना रिटर्न का अंतर लगभग खत्म हो गया है। दोनों ही प्रीशियस मेटल्स ने इस साल अब तक करीब 25% ऊपर हैं।
दोनों ही सेफ हेवन निवेश ऑप्शन की मांग बनी हुई है। अमेरिका-चीन ट्रेड टॉक लंदन में होने के बावजूद अनिश्चितता बरकरार है। केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीद कर रहे हैं। चीन का केंद्रीय बैंक (PBOC) भी मई में एक और दौर की खरीदारी कर चुका है। इसके अलावा चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड भी बढ़ रही है, जिसकी वजह से कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है।
अमेरिका की वित्तीय स्थिति को लेकर भी निवेशकों में चिंता बनी हुई है, खासतौर पर लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड्स की मांग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी वजह से चांदी आधारित ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में निवेश बढ़ा है। पिछले हफ्ते इसमें 1.5% की बढ़त दर्ज की गई, जो फरवरी के बाद सबसे तेज है। यह निवेश अब 2023 के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में आज भी तेजी देखने को मिल रही है।
चांदी का रेट हुआ इतना
चांदी के रेट में सोमवार को स्थिरता देखने को मिली थी। जबकि आज चांदी के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। आज 10 ग्राम सिल्वर रेट 1081 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 100 ग्राम चांदी का दाम 10,810 रुपये पर आ गई है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का भाव 100 रुपये चढ़कर 1,08,100 रुपये पर आ गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications