Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार चार दिनों से सराफा बाजार में सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड 28 रुपये उछल गया है। आज शनिवार को सोने की कीमतों में तेजी में देखी जा रही है और यह एक महीने से ज्यादा के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई।

इस तेजी के पीछे का कारण है इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव। इस स्थिति में निवेशकों ने सुरक्षित निवेश ऑप्शन यानी सेफ हेवन एसेट्स की ओर रुख किया, जिससे सोने की मांग बढ़ गई। इसके चलते यह सप्ताहभर की बढ़त की ओर भी बढ़ रहा है।
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 280 रुपये उछलकर 1,01,830 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 1,01,550 रुपये पर थी। 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 2800 रुपये चढ़कर 10,18,300 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 10,15,500 रुपये पर था।
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम आज शनिवार को 250 रुपये चढ़कर 93,350 रुपये पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को 93100 रुपये पर था। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 2500 रुपये चढ़कर 9,33,500 रुपये पर आ गई है। जबकि एक दिन पहले 9,31,000 रुपये पर थी।
18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड 200 रुपये चढ़कर 76,380 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 76,180 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 2000 रुपये चढ़कर 7,63,800 रुपये पर थी जबकि 1 दिन पहले 7,61,800 रुपये पर थी।
इन वजहों से आई सोने के भाव में तेजी
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबकि, गुरुवार को सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह रही अमेरिका में महंगाई से जुड़ा एक और सॉफ्ट डेटा रहा। इससे बाजार में यह उम्मीद मजबूत हुई कि फेडरल रिजर्व इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। मई महीने में अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइस इन्फेलेशन में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे यह साफ है कि अभी तक टैरिफ का असर महंगाई पर नहीं पड़ा है।
अमेरिका में बेरोजगारी बेनेफिट्स के लिए दोबारा आवेदन करने वालों की संख्या 2021 के बाद सबसे ज्यादा हो गई है। इसका मतलब है कि लोगों को नई नौकरी मिलने में ज्यादा समय लग रहा है। डॉलर और बॉन्ड यील्ड ये दोनों नीचे आए, जिससे सोने को फायदा हुआ और इसकी कीमत 1.3% तक बढ़ी, हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट आई। इसके अलावा अमेरिका ने अपने कुछ स्टाफ को बगदाद स्थित एम्बेसी से हटाने का आदेश दिया, क्योंकि ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है।
इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अगले कुछ हफ्तों में कई देशों पर आयात शुल्क बढ़ा सकते हैं और चीन के साथ मौजूदा टैरिफ अभी के स्तर पर ही बनाए रहेंगे। साथ ही आज इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव भी सोने की कीमतों में उछाल का कारण है।
इन 5 शहरों में जानें 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम
- पटना में 14 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 10,173 रुपये पर है।
- दिल्ली में 14 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 10,183 रुपये पर है।
- कोलकाता में 14 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 10,168 रुपये पर है।
- मेरठ में 14 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 10,183 रुपये पर है।
- लखनऊ में 14 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 10,183 रुपये पर है।
चांदी का रेट हुआ इतना महंगा
चांदी के रेट में 12 जून को गिरावट देखने को मिली थी जबकि 13 जून को तेजी देखी गई है। वहीं, आज 14 जून को चांदी का दाम नहीं बदला है। सराफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का दाम 1100 रुपये पर आ गया है। 100 ग्राम चांदी का भाव 11,000 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 1000 ग्राम चांदी का भाव 1,10,000 रुपये पर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications