Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार चार दिनों से तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं, आज सोने और चांदी के दाम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। सोने और चांदी का आज रविवार को लेटेस्ट भाव कितना है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,830 रुपये पर आ गई है। वहीं, शुक्रवार को 1,01,550 रुपये पर थी। 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 10,18,300 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 10,15,500 रुपये पर था।
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम आज रविवार को 93,350 रुपये पर आ गया है। शुक्रवार को 93100 रुपये पर था। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 9,33,500 रुपये पर आ गई है। जबकि शुक्रवार को 9,31,000 रुपये पर थी।
18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड आज 76,380 रुपये पर आ गया है। शनिवार को भी यही रेट था और शुक्रवार को 76,180 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 7,63,800 रुपये पर थी जबकि 1 दिन पहले 7,61,800 रुपये पर थी।
इन वजहों से आई सोने के भाव में तेजी
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबकि, गुरुवार को सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह रही अमेरिका में महंगाई से जुड़ा एक और सॉफ्ट डेटा रहा। इससे बाजार में यह उम्मीद मजबूत हुई कि फेडरल रिजर्व इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। मई महीने में अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइस इन्फेलेशन में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे यह साफ है कि अभी तक टैरिफ का असर महंगाई पर नहीं पड़ा है।
अमेरिका में बेरोजगारी बेनेफिट्स के लिए दोबारा आवेदन करने वालों की संख्या 2021 के बाद सबसे ज्यादा हो गई है। इसका मतलब है कि लोगों को नई नौकरी मिलने में ज्यादा समय लग रहा है। डॉलर और बॉन्ड यील्ड ये दोनों नीचे आए, जिससे सोने को फायदा हुआ और इसकी कीमत 1.3% तक बढ़ी, हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट आई। इसके अलावा अमेरिका ने अपने कुछ स्टाफ को बगदाद स्थित एम्बेसी से हटाने का आदेश दिया, क्योंकि ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है।
इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे अगले कुछ हफ्तों में कई देशों पर आयात शुल्क बढ़ा सकते हैं और चीन के साथ मौजूदा टैरिफ अभी के स्तर पर ही बनाए रहेंगे। साथ ही आज इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव भी सोने की कीमतों में उछाल का कारण है।
इन 5 शहरों में जानें 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम
पटना में 15 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 10,173 रुपये पर है।
दिल्ली में 15 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 10,183 रुपये पर है।
कोलकाता में 15 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 10,168 रुपये पर है।
मेरठ में 15 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 10,183 रुपये पर है।
लखनऊ में 15 जून को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 10,183 रुपये पर है।
चांदी का रेट हुआ इतना
चांदी के रेट में 12 जून को गिरावट देखने को मिली थी जबकि 13 जून को तेजी देखी गई है। वहीं, आज 15 जून को चांदी का दाम नहीं बदला है। सराफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का दाम 1100 रुपये पर आ गया है। 100 ग्राम चांदी का भाव 11,000 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 1000 ग्राम चांदी का भाव 1,10,000 रुपये पर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications