Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतो में गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 17 रुपये फिसल गया है। वहीं, शनिवार को भी सोने का दाम उछल गया था।

इससे पहले सोने की कीमतों में 11 जून से 14 जून तक बढ़ोतरी देखने को मिली और सोना करीब दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके पीछे मुख्य वजह इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता हुआ तनाव रहा, जिससे पश्चिम एशिया में बड़े स्तर पर संघर्ष की आशंका बढ़ गई। इस स्थिति ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश ऑप्शन यानी सेफ हेवन एसेट्स की ओर मोड़ा, जिसमें सोना सबसे अहम माना जाता है। आज सराफा बाजार में सोने की कीमत क्या है, इसे आप फटाफट चेक कर सकते हैं।
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Rate Today)
24 कैरेट प्रति 10 गाम गोल्ड का दाम 170 रुपये फिसल गया है। ऐसे में कीमत 1,01,660 रुपये पर आ गई है। वहीं, रविवार को 1,01,830 रुपये पर थी। इसके अलावा 100 ग्राम सोने का रेट 1,700 रुपये गिरकर 10,16,600 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 10,18,300 रुपये पर था।
22 कैरेट का दाम हुआ इतना
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 150 रुपये फिसलकर 93,200 रुपये पर आ गई है। इससे पहले रविवार को 93,350 रुपये पर था। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 1,500 रुपये गिरकर 9,32,000 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 22 कैरेट सोने का भाव 9,33,500 रुपये पर था।
सराफा बाजार में 18 कैरेट गोल्ड का रेट
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 120 रुपये फिसलकर 76,260 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 76,380 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 1200 रुपये फिसलकर 7,62,600 रुपये पर आ गई है। रविवार को 7,63,800 रुपये पर थी।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग कि रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इस तेजी के पीछे इजराइल और ईरान वॉर को मुख्य कारण माना जा रहा है। इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों और सैन्य नेताओं को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इस हमले के बाद यह डर बढ़ गया कि इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव किसी बड़े युद्ध में न बदल जाए। ऐसे में सोने की कीमतों में 1.8% तक की बढ़ोतरी देखी गई, हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट आई।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक खतरा खत्म नहीं हो जाता। दूसरी ओर, ईरान ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और इजराइल की ओर कई ड्रोन भेजे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के मुताबिक, इस हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। लेकिन ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका को भी जवाब देगा।
इससे पहले अमेरिकी इन्फेलेशन और यूएस जॉब डेटा कमजोर आंकड़ों के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरें घटा सकता है। इससे भी सोने की कीमतों को सहारा मिला है। सोना इस साल अब तक 30% तक महंगा हो चुका है।
आज चांदी का दाम हुआ इतना सस्ता
चांदी के रेट में आज गिरावट देखने को मिल रही है। 100 ग्राम चांदी का रेट 10 रुपये फिसलकर 10,990 रुपये पर आ गई है। एक दिन पहले 11,000 रुपये पर थी। वहीं, 1000 ग्राम चांदी का भाव 100 रुपये गिरकर 1,10,000 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 1,10,000 रुपये पर थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?



Click it and Unblock the Notifications