Gold Rate Today: सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है। इसके पीछे का कारण है कि यूएस इन्फ्लेशन डेटा अनुमान से कमजोर रहा है और डॉलर में भी कमजोरी देखी जा रही है।
वहीं, गुरुवार और बुधवार को सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही थी। यूएस और चीन की बीच हुई ट्रेड डील की वजह से सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा आज सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है।
देशभर के अलग-अलग शहरों में आज सोने और चांदी का रेट कितना हो गया है, ये आप फटाफट चेक कर लीजिए।

आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Price Today In India)
22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 1100 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में कीमत 87,350 रुपये पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 11,000 रुपये चढ़कर 8,73,500 रुपये पर आ गया है। गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में 22K प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 86,250 रुपये पर था और 100 ग्राम सोने का दाम 8,62,500 रुपये पर थे।
24K गोल्ड हुआ इतना महंगा (24K Sone Ka Bhav)
आज सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 1200 रुपये महंगा होकर 95,280 रुपये पर आ गया है और 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 12000 रुपये चढ़कर 9,52,800 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 15 मई को 24K प्रति 10 ग्राम का रेट 94,080 रुपये पर था और 100 ग्राम का भाव 9,40,800 रुपये पर आ गया था।
18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Sarafa Bazar)
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 900 रुपये चढ़कर 71,470 रुपये पर आ गया है और 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 9,000 रुपये उछलकर 7,14,700 रुपये पर है। 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव आज 90 रुपये उछल गया है। ऐसे में कीमत 7,147 रुपये पर है।
आज 22 कैरेट गोल्ड का भाव अलग-अलग शहरों में हुआ इतना
- 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत लखनऊ में 8735 रुपये पर आ गई है।
- 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत जयपुर में 8735 रुपये पर आ गई है।
- 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत कोलकाता में 8720 रुपये पर आ गई है।
- 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत कानपुर में 8735 रुपये पर आ गई है।
- 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत दिल्ली में 8735 रुपये पर आ गई है।
चांदी का लेटेस्ट भाव
सराफा बाजार में चांदी का दाम आज नहीं बदला है। 10 ग्राम चांदी की कीमत सराफा बाजार में 970 रुपये पर आ गई है और 100 ग्राम चांदी का रेट 9700 रुपये पर है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी की लेटेस्ट कीमत 97,000 रुपये पर है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, सुबह के सेशन में सोने की कीमतें सुस्त रहीं, लेकिन गोल्ड छह महीनों में सबसे बड़ी वीकली गिरावट की तरफ बढ़ रहा है। इसकी वजह है कि डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है और अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर टेंशन कम हो रही है, जिससे सेफ-हेवन एसेट के तौर पर सोने में निवेश कम किया जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और चीन ने अप्रैल में लगाए गए टैरिफ को कम करने पर सहमति जताई है।
इसी के साथ अप्रैल में अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइसेज (PPI) अचानक से गिर गया है और रिटेल सेल्स ग्रोथ भी कम हुई है। कंज्यूमर प्राइसेज में भी उम्मीद से कम बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ कोर रिटेल सेल्स अनुमान से कमजोर रहे रही, वहीं वीकली जॉबलेस क्लेम्स में स्थिरता देखी गई। इन आंकड़ों ने बुलियन यानी सोने-चांदी को थोड़ा सपोर्ट दिया है।
इसके अलावा यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल रिजर्व गवर्नर पॉवेल के कमेंट्स ने मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। गवर्नर पॉवेल ने 'वेट एंड वॉच' रुख बरकरार रखा, लेकिन यह जरूर कहा कि एवरेज इंफ्लेशन टारगेटिंग पर दोबारा विचार करना उचित हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि जब तक वह यूके राष्ट्रपति पुतिन से नहीं मिलते, तब तक यूक्रेन में शांति मुश्किल है।
इन तमाम घटनाओं के बीच सोने ने एक बार फिर $3200 के ऊपर क्लोजिंग दी। हालांकि, US-चीन ट्रेड टॉक को लेकर किसी भी नए अपडेट का असर कीमतों पर पड़ सकता है। आज बाजार की नजर अमेरिका के कुछ हाउसिंग डेटा और मिशिगन कंज़्यूमर सेंटिमेंट रिपोर्ट पर रहेगी।
ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम
गुरुवार को सोने की कीमतों में 1% से ज़्यादा की बढ़त देखी गई। कॉमैक्स पर सोने का रेट 3220 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे आ गया है. चांदी की कीमत भी 32.50 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है. इससे पहले सोने की कीमतों में कमजोर डॉलर और खराब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के वजह से उछल गया था.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!



Click it and Unblock the Notifications