Gold Price Today, 18 March: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. वायदा बाजार में मंगलवार को भी सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर पहली बार सोने की कीमत 88400 रुपए के पार निकल गया है. सोने की तरह चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. घरेलू बाजारों से पहले विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ा. कॉमैक्स पर भी सोने का भाव रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. सोने का भाव अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी मीटिंग से पहले सोने की कीमतों में जोश है. दरअसल, बुलियन मार्केट का फोकस यूएस फेड मीटिंग और ट्रेड टैरिफ पर है.
टूट गए सारे रिकॉर्ड!
सोने और चांदी की कीमतों में आग लगी हुई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 355 रुपए की मजबूती के साथ 88378 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा, जोकि शुरुआती कारोबार में 88418 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा. यह MCX पर सोने का अब तक का ऑल टाइम हाई लेवल है. सोने की तरह चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी है. MCX पर चांदी का भाव 638 रुपए की मजबूती के साथ 101174 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंग गया है, जोकि पिछले हफ्ते ही 104072 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया.

ग्लोबल मार्केट में भी टूटा रिकॉर्ड
घरेलू बाजारों के अलावा विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर पहली बार सोने का भाव 3000 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. स्पॉट गोल्ड ने शुक्रवार को 3004 डॉलर प्रति ऑन्स का रिकॉर्ड लेवल टच किया. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 3005 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया. दरअसल, मार्केट की नजर ट्रेड टैरिफ और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग पर है. बता दें कि डॉलर इंडेक्स में तेज करेक्शन जारी है. यह 5 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है, जोकि 103.5 के लेवल कारोबार कर रहा है.
सोने के लिए क्या है अहम ट्रिगर्स?
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि ब्य़ाज दरों पर यूएस फेड के ऐलान से पहले सुरक्षित निवेश की मांग में इजाफा हुआ है, जिसके चलते कीमतें कॉमैक्स पर 3000 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है.उन्होंने कहा कि निवेशकों की नजर फेड के आर्थिक अनुमान और चेयरमैन जेरॉम पॉवेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर रहेगी, जिसमें आगे पॉलिसी डायरेक्शन को लेकर संकेत मिलेंगे. खासतक ट्रेड और टैरिफ को लेकर जो टेंशन है उस पर. वहीं, जियो-पॉलिटिकल चिंताओं से बाजार में एंजाइटी बनी हुई है. अजय केडिया ने कहा कि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को हऊती विद्रोहियों के मामले में ईरान को धमकी दी है. साथ ही ट्रंप मंगलवार यानी आज यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर रूसी प्रेसिडेंट व्लामिदीर पुतिन से बातचीत करेंगे.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications