Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन उछाल देखा जा रहा है। सराफा बाजार में बुधवार को फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लगातार चौथी बार स्थिर रखने के फैसले के बाद सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, प्लेटिनम की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया और यह चार साल से भी ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

ब्याज दरों में कोई बदलाव न होने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश के ऑप्शन जैसे सोने की तरफ बढ़ा है, जिससे कीमतों में तेजी आई। प्लेटिनम में आई बड़ी बढ़त की वजह इंडस्ट्रियल मांग और सप्लाई से जुड़ी चिंताओं को माना जा रहा है। सराफा बाजार में सोने की लेटेस्ट कीमत क्या है, ये आप यहां चेक कर सकते हैं।
24 कैरेट सोने का दाम
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 150 रुपये चढ़कर 1,01,210 रुपये पर आ गया है। जबकि कल 18 जून को 1,01,060 रुपये पर था। आज गुरुवार को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 1500 रुपये की उछल के साथ 10,12,100 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले दाम 10,10,600 रुपये पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत हुई इतनी
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 150 रुपये चढ़कर 92,800 रुपय पर आ गया है। इससे पहले 92,650 रुपये पर था। आज 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 1500 रुपये उछलकर 9,28,000 रुपये पर है। बुधवार को 9,26,500 रुपये पर था।
18K गोल्ड की लेटेस्ट कीमत
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 120 रुपये उछलकर 75,930 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 75,810 रुपये पर था। 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 1200 रुपये चढ़कर 7,59,300 रुपये पर आ गया है और इससे पहले बुधवार को 7,58,100 रुपये पर था।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने और ब्याज दर में कटौती की रफ्तार को धीरे करने के संकेत के बाद सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि आने वाले महीनों में महंगाई बढ़ सकती है, खासकर टैरिफ और अन्य कारणों के चलते, इसलिए पॉलिसी को लेकर सतर्क रुख बरकरार रहेगा।
शुरुआत में बाजारों ने इसे पॉजिटिव रूप में लिया, लेकिन पॉवेल ने साफ किया कि बेरोजगारी दर कम और स्थिर बनी हुई है, जिससे फेड को कोई बड़ा कदम उठाने से पहले और डेटा का इंतजार करने की सुविधा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि सितंबर की बैठक लाइव हो सकती है, यानी उस बैठक में कोई निर्णय लिया जा सकता है, लेकिन बाजार पहले से इसकी संभावना को ध्यान में रख रहा है।
फेड ने 2025 में कुल 50 बेसिस पॉइंट की कटौती का अनुमान बरकरार रखा है, लेकिन अब 2026 और 2027 के लिए सिर्फ 25-25 बेसिस पॉइंट की कटौती का अनुमान जताया है। हालांकि पॉवेल ने साफ किया कि ये अनुमान पूरी तरह से डेटा पर आधारित होंगे, खासकर महंगाई के आंकड़ों पर।
दूसरी ओर, जियो पॉलिटिकल हालात ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इज़रायल संघर्ष पर ईरान से मुलाकात की बात कही, वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ पीस टॉक के लिए तैयार होने का संकेत दिया है। हालांकि ईरान-इजरायल के बीच हालात अब भी टेंशन में बने हुए हैं, लेकिन बातचीत की उम्मीद के चलते कीमतों पर दबाव बना है।
अमेरिका में साप्ताहिक जॉबलेस क्लेम्स उम्मीद से कम रहे, जिससे सोने की कीमतों को एक झटका लगा। हालांकि अमेरिकी बाजार आज पब्लिक हॉलिडे के चलते बंद रहेंगे, इसलिए आज उतार-चढ़ाव कुछ कम रह सकता है।
आज सराफा बाजार में चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों में भी उछाल दर्ज किया जा रहा है। सराफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का दाम 10 रुपये उछलकर 1,120 रुपये पर है। 100 ग्राम चांदी की कीमत 100 रुपये चढ़कर 11,200 पर आ गई है। एक दिन पहले 11,100 रुपये पर थी। आज 1 किलोग्राम चांदी का रेट 1000 रुपये चढ़कर 1,12,000 रुपये पर आ गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications