Gold Price Today In India: आज नवरात्रि के तीसरे दिन पर भी सराफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई है। सोने के दाम में पिछले कई दिनों से बढ़त देखने को मिल रही थी। वहीं, चांदी का दाम भी आज उछल गया है। सराफा बाजार में सोने और चांदी का लेटेस्ट दाम कितना है ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

आज 22 कैरेट सोने का भाव (22K Gold Rate Today)
आज 1 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का दाम लगातार दूसरे दिन 850 रुपये उछलकर 85,250 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 8500 रुपये चढ़कर 8,52,500 रुपये पर है। इससे पहले 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 8,44,000 रुपये पर था। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम में सराफा बाजार में दूसरे नवरात्रि पर 84,400 रुपये पर था।
देशभर के अलग-अलग शहरों में आज सोने की कीमत (Gold Silver Price In India)
लखनऊ में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम आज 8525 रुपये पर है। इसके अलावा जयपुर, दिल्ली में भी 8525 रुपये पर ही है। इसके अलावा मुबंई, पुणे और कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8510 रुपये पर है।
आज 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत है इतनी (Aaj Sone Ka Bhav)
24 कैरेट सोने का दाम आज 930 रुपये उछलकर 92,990 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 9300 रुपये चढ़कर 9,29,900 रुपये पर है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम में सराफा बाजार में दूसरे नवरात्रि पर 92,060 रुपये पर था। इससे पहले 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 9,20,600 रुपये पर था।
मुबंई, पुणे और कोलकाता में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 9284 रुपये पर है। लखनऊ में आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम आज 9299 रुपये पर है। इसके अलावा जयपुर, दिल्ली में भी 9299 रुपये पर ही है। वहीं, अहमदाबाद में 9289 रुपये पर है।
आज 18 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today)
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 690 रुपये उछलकर 69,750 रुपये पर है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का दाम 6,97,500 रुपये पर आ गया है। अलग-अलग शहरों की बात करें तो, 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम आज 69 रुपये उछल गया है। लखनऊ और दिल्ली में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 6,975 रुपये पर है। वहीं, पटना और अहमदाबाद में भी 6,967 रुपये पर है।
आज चांदी का दाम है इतना (Silver Price Today)
31 मार्च को चांदी के दाम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था लेकिन आज चांदी के रेट में भी तेजी देखी जा रही है। सराफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 1050 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 100 ग्राम चांदी की कीमत 10,500 रुपये पर है और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1000 रुपये उछलकर 1,05,000 रुपये पर आ गया है। 10 ग्राम चांदी की कीमत देशभर के अलग-अलग शहरों में 1050 रुपये पर है।
ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत (Silver Rate Today In India)
आज 1 अप्रैल को कॉमेक्स पर +0.77% उछलकर 10 बजकर 28 मिनट पर गोल्ड रेट 3,174.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में चांदी का दाम 0.49% की उछाल के साथ 34.095 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ को लेकर अनिश्चितता का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। सेंट्रल बैंक की मांग, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में रेट घटाने की उम्मीद, मिडिल ईस्ट और यूरोप में जियो पॉलिटिकल इनस्टेबिलिटी, और सोने पर आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड के फ्लो में तेजी होना भी शामिल है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Dubai Gold Rate: दुबई में सोने के दाम फिर उछले! जानिए तनिष्क, मालाबार, जॉयअलुकास और कल्याण...कहां कितना रेट?

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications