Gold Rate Today: सराफा बाजार में आज सोने की कीतमों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। 1 जुलाई को 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने के रेट में 114 रुपये की तेजी देखने को मिली थी और आज 2 जुलाई को 49 रुपये की बढ़त देखने को मिल रही है। निवेशक अब अमेरिका की जॉब से जुड़ी अहम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में कटौती को लेकर सावधानी दिखा रहे है। सराफा बाजार में सोने की कीमतों आज क्या है, ये आप यहां चेक कर सकते हैं।

आज 24 कैरेट सोने का भाव
सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 490 रुपये चढ़कर 99,040 रुपये पर आ गया है। इससे पहले यानी मंगलवार को 98,550 रुपये पर थी। इसके अलावा आज 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 4,900 रुपये चढ़कर 9,90,400 पर है। जबकि एक दिन पहले 9,85,500 रुपये पर था।
सोने के दाम में तेजी की वजह
निर्मल बांग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है क्योंकि निवेशक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स बिल को लेकर चिंतित हैं। माना जा रहा है कि इस बिल से अमेरिका का घाटा और बढ़ सकता है। अमेरिका के जॉब्स डेटा उम्मीद से बेहतर आने के बाद सोने की तेजी थोड़ी धीमी पड़ी है। मजबूत जॉब्स डेटा के बाद यह संभावना कम हो गई है कि फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती करेगा, जबकि आमतौर पर ब्याज न देने वाले सोने को इससे फायदा होता है।
ट्रेड और जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ और इकोनॉमिक नीतियों के लंबे समय तक असर को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इसी वजह से साल की पहली छमाही में डॉलर इंडेक्स करीब 11% टूट गया, जो 1973 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। इससे अन्य करेंसी में सोना खरीदना सस्ता हो गया है।
22 कैरेट गोल्ड की लेटेस्ट कीमत
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की दाम 450 रुपये चढ़कर 90,800 रुपये पर है। इससे पहले 90,350 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 4500 रुपये उछलकर 9,08,000 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 9,03,500 रुपये पर था।
18 कैरेट सोने का दाम हुआ इतना
सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 360 रुपये चढ़कर 74,290 रुपये पर आ गई है। एक दिन पहले 73,930 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का दाम 3600 रुपये उछलकर 7,42,900 रुपये पर है। एक दिन पहले 7,39,300 रुपये पर था।
ये है चांदी की लेटेस्ट कीमत
चांदी का दाम मंगलवार को उछल गया था। जबकि आज चांदी के रेट में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। आज 100 ग्राम चांदी का रेट 11,000 रुपये पर है और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,10,000 रुपये पर आ गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?



Click it and Unblock the Notifications