Gold Rate Today: हफ्ते के पहले दिन ही सराफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले रविवार और शनिवार को गोल्ड रेट में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था। 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9779 रुपये पर आ गया है।
एशिया पैसिफिक के शेयर मार्केट्स में भी सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। इसकी वजह यह रही कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात स्टील वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका स्टील के आयात पर टैरिफ को दोगुना करके 50% कर देगा।
यह नया टैरिफ बुधवार से लागू होगा। इस ऐलान के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई, जिससे बाजारों में कमजोरी आई और निवेशकों का रुख सोने में निवेश की तरफ बढ़ा है। सराफा बाजार में आज सोने की कीमत कितनी हो गई है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

आज 24 कैरेट सोने की कीमत
सोने की कीमतों में आज उछाल देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 330 रुपये चढ़कर 97,790 रुपये पर आ गया है। इससे पहले रविवार को 97,460 रुपये पर था। सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 3300 रुपये चढ़कर 9,77,900 रुपये पर आ गया है। वहीं, रविवार को 9,74,600 रुपये पर था।
22 कैरेट सोने का दाम हुआ इतना
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत आज सोमवार को 300 रुपये उछलकर 89,650 रुपये पर आ गई है। एक दिन पहले दाम 89,350 रुपये पर थी। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का भाव 3000 रुपये चढ़कर 8,96,500 रुपये पर आ गया है।
सोने की कीमतों में आज उछाल देखने को क्या मिल रहा है?
निर्मल बांग सिक्योरिटीज के मुताबिक, अमेरिका में कंज्यूमर स्पेंड और इंपोर्ट आंकड़ों के साथ-साथ चीन के साथ फिर से बढ़ते ट्रेड तनाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि डॉलर मजबूत हुआ है। अप्रैल में अमेरिकी कंज्यूमर स्पेंड पर ब्रेक लगा, और अधिक टैरिफ के चलते आयात में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। इससे बाजार में यह संकेत मिला कि कंपनियां लागत बढ़ने के चलते आयात कम कर रही हैं।
इस बीच फेडरल रिजर्व द्वारा पसंद किया जाने वाला महंगाई का स्टेंडर्ड प्राइस गॉज स्थिर रहा है, जिससे यह संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में कटौती फिलहाल टाल सकता है। आमतौर पर जब ब्याज दरें घटती हैं तो सोना सबसे ज्यादा निवेश किया जाने वाला ऑप्शन बनता है, लेकिन फिलहाल ऐसा न होने से सोने को नुकसान हो सकता है।
ट्रेड फ्रंट पर भी हालात काफी नाजुक बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन हाल ही में हुई ट्रेड एग्रीमेंट का पालन नहीं कर रहा, जिससे इस मुद्दे पर फिर से अशांति के संकेत मिले हैं। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेन्ट ने भी कहा कि बीजिंग के साथ बातचीत थोड़ी रुकी हुई है।
सोना इस हफ्ते करीब 2% नीचे है, जबकि पिछले हफ्ते इसमें लगभग 5% की तेजी आई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि कीमतें दो बार $3,328 के अहम रेजिस्टेंस स्तर को पार करने में नाकाम रहीं, जिससे टेक्निकल तौर पर भी दबाव बना है। हालांकि, सोना अब भी इस साल 25% ऊपर है, क्योंकि ट्रंप की टैरिफ नीतियों से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच निवेशक इसे एक सुरक्षित ठिकाना मान रहे हैं।
18 कैरेट गोल्ड रेट इतना चढ़ा
सराफा बाजार में आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 240 रुपये चढ़कर 73,350 रुपये पर है। इससे पहले 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 73,110 रुपये पर थी। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 2400 रुपये उछलकर 7,33,500 रुपये पर आ गई है। इससे पहले कीमत रविवार को 7,31,100 रुपये पर थी।
सराफा बाजार में चांदी की कीमत
सराफा बाजार में चांदी का रेट भी चढ़ गया है। 100 ग्राम चांदी का दाम 10 रुपये उछलकर 10,000 रुपये पर आ गया है। इससे पहले रविवार को 9990 रुपये पर था। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 100 ग्राम उछलकर 1,00,000 रुपये पर आ गया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications