Gold Rate Today: देशभर में आज सोने का भाव गिर गया है। जबकि पिछले दो दिनों से सराफा बाजार में सोने का भाव चढ़ गया था। चांदी के रेट में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और यह हफ्तेभर की गिरावट की ओर बढ़ रही है। इसकी वजह अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ब्याज दरों में अब कम कटौती की संभावना मानी जा रही है।

हालांकि, मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन से सोने को थोड़ा समर्थन जरूर मिला है, लेकिन यह गिरावट को रोक नहीं सकता। सराफा बाजार में आज लेटेस्ट रेट क्या है, ये आप चेक कर लीजिए।
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 580 रुपये लुढ़कर 1,00,630 पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को 1,01, 210 रुपये पर सोने का दाम था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 5,800 रुपये गिरकर 10,06,300 पर आ गया है। इससे पहले 10,12,100 रुपये पर थी।
सराफा बाजार में 22K का लेटेस्ट रेट
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 550 रुपये गिरकर 92,250 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 92,250 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 5500 रुपये फिसलकर 9,22,500 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले 9,28,000 रुपये पर था।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने और ब्याज दर में कटौती की रफ्तार को धीरे करने के संकेत के बाद सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई।
फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि आने वाले महीनों में महंगाई बढ़ सकती है, खासकर टैरिफ और अन्य कारणों के चलते, इसलिए पॉलिसी को लेकर सतर्क रुख बरकरार रहेगा। शुरुआत में बाजारों ने इसे पॉजिटिव रूप में लिया, लेकिन पॉवेल ने साफ किया कि बेरोजगारी दर कम और स्थिर बनी हुई है, जिससे फेड को कोई बड़ा कदम उठाने से पहले और डेटा का इंतजार करने की सुविधा मिलती है।
उन्होंने यह भी कहा कि सितंबर की बैठक लाइव हो सकती है, यानी उस बैठक में कोई निर्णय लिया जा सकता है, लेकिन बाजार पहले से इसकी संभावना को ध्यान में रख रहा है।
फेड ने 2025 में कुल 50 बेसिस पॉइंट की कटौती का अनुमान बरकरार रखा है, लेकिन अब 2026 और 2027 के लिए सिर्फ 25-25 बेसिस पॉइंट की कटौती का अनुमान जताया है। हालांकि पॉवेल ने साफ किया कि ये अनुमान पूरी तरह से डेटा पर आधारित होंगे, खासकर महंगाई के आंकड़ों पर। दूसरी ओर, जियो पॉलिटिकल हालात ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इज़रायल संघर्ष पर ईरान से मुलाकात की बात कही, वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ पीस टॉक के लिए तैयार होने का संकेत दिया है।
हालांकि, ईरान-इजरायल के बीच हालात अब भी टेंशन में बने हुए हैं, लेकिन बातचीत की उम्मीद के चलते कीमतों पर दबाव बना है। अमेरिका में साप्ताहिक जॉबलेस क्लेम्स उम्मीद से कम रहे, जिससे सोने की कीमतों को एक झटका लगा। हालांकि अमेरिकी बाजार आज पब्लिक हॉलिडे के चलते बंद रहेंगे, इसलिए आज उतार-चढ़ाव कुछ कम रह सकता है।
18 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना सस्ता
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 450 रुपये फिसलकर 75,480 रुपये पर है। इससे पहले 75,930 रुपये पर थी। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 4500 रुपये गिरकर 7,54,800 रुपये पर आ गया है और एक दिन पहले यानी 19 जून को 7,59,300 रुपये पर था।
ये है चांदी का दाम
चांदी के रेट में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज 10 ग्राम चांदी का रेट 20 रुपये गिर गया है और ऐसे में कीमत 1,100 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 100 ग्राम चांदी का भाव 200 रुपये फिसलकर 11,000 रुपये पर है और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2000 रुपये की गिरावट के साथ 1,10,000 रुपये पर आ गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications