Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है। जियो पॉलिटिकल टेंशन में बढ़त देखी जा रही है और इसके साथ ही US इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर अनसर्टिनिटी भी है। इसके अलावा डॉलर में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। इन वजहों की वजह से सोने की कीमत में आज तेजी जारी है। 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम आज 49 रुपये उछल गया है। सराफा बाजार में सोने की कीमतों का लेटेस्ट रेट अलग-अलग शहरों में कितना हो गया है, ये आप यहां चेक कर सकते हैं।

24K सोने की कीमत (Gold Price Today Sarafa Bazar)
सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 490 रुपये उछलकर 98,060 रुपये पर आ गया है। वहीं, 21 मई को सोने का दाम 97,570 रुपये पर था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 4900 रुपये उछलकर 9,80,600 रुपये पर आ गया है।
22 कैरेट सोने की कीमत हुई इतनी (22K Sone ka bhav)
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम आज 450 रुपये उछलकर 89,900 रुपये चढ़ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 4500 रुपये चढ़कर 8,99,000 रुपये पर है। 21 मई को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 8,94,500 रुपये पर था और 10 ग्राम की कीमत 89,450 रुपये पर थी।
सोने की कीमतों में तेजी की वजह
Axis Securities के अनुसार, कॉमैक्स गोल्ड ने लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज की और करीब 1% चढ़ गया। इस तेजी की वजह अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव रहे। गोल्ड में खरीदारी की धारणा तब और मजबूत हुई जब मूडीज ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाकर Aa1 कर दी, जिसकी वजह बढ़ता सरकारी कर्ज बताया गया। इस फैसले से निवेशकों का रुझान सरकारी बॉन्ड से हटकर सोने की तरफ आ गया, जिससे इसकी 'सेफ हेवन' यानी सुरक्षित निवेश की छवि और मजबूत हुई।
अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत आज बढ़ गई है। देशभर के मुख्य शहरों में लेटेस्ट भाव आप देख सकते हैं।
इन शहरों में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट (Gold price citywise)
- दिल्ली में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9806 रुपये पर है।
- लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 9806 रुपये पर है।
- कानपुर में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9806 रुपये पर है।
- कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 9791 रुपये पर है।
- पटना में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9796 रुपये पर है।
सराफा बाजार में 18 कैरेट गोल्ड का दाम (Sarafa bazar Gold Rate)
सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड का रेट 370 रुपये चढ़कर 73,560 रुपये पर है। हालांकि, इससे पहले यानी 21 मई को 73, 560 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 3,700 रुपये चढ़कर 7,35,600 रुपये पर है और बुधवार को 7,31,900 रुपये पर था।
आज चांदी की कीमत हुई इतनी (Silver Price Today)
आज गुरुवार को चांदी की कीमत भी लगातार दूसरे दिन उछल गई है। 10 ग्राम चांदी का दाम 10 रुपये उछलकर 1010 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम चांदी का रेट 100 रुपये चढ़कर 10,100 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1000 रुपये चढ़कर 1,01,000 रुपये पर आ गई है।
ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत
ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमैक्स पर 0.74% की बढ़त के साथ 3,337.90 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत भी 0.75% की तेजी के साथ 33.90 डॉलर प्रति ऑन्स पर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?



Click it and Unblock the Notifications